test

इन सितारों के साथ है कंगना का 'छत्तीस का आंकड़ा', होती रहती है तकरार

नई दिल्ली। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने अपने फिल्मी करियर में जितना नाम कमाकर एक खास मुकाम हासिल किया है वो शायद हर किसी के बस की बात नही। लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने कुछ दुश्मन भी बनाए हैं। जहां कंगना को मीडिया के साथ लोगों ने लड़ते झगड़ते हुए देखा है तो वही इंडस्ट्री में भी उन्होनें अपने स्वभाव के चलते दूरियां बनाई है। इतनी ही नही कंगना का उन एक्ट्रेस के साथ छत्तीस का आकंड़ा बना हुआ है। अब आप जानना चाहेगें कि आखिर कौन है वो जिनका कंगना के साथ है बड़ा पंगा।

kangana_hritik_.jpg

ऋतिक

एक समय ऐसा था जब वो ऋतिक रोशन की दोस्त हुआ करती थीं हर घड़ी में साथ रहने वाली कंगना कभी ऋतिक की बाहों का हार हुआ करती थी लेकिन एक समय ऐसा आया कि दोनों के रास्ते अलग हो गए। ऋतिक ने कंगना के प्यार को अपनाने से इंकार कर दिया जिससे कंगना बौखला गईं। और फिर खड़ी हो गई दोनों के बीच दुश्मनी की दीवार। इसके बाद कंगना ने ऋतिक के उपर ना केवल तरह-तरह के आरोप लगाए बल्कि एक-दूसरे को लीगल नोटिस भी भेजे। यहां तक कि एक-दूसरे की सच्चाई मीडिया के सामने उजागर करने की भी धमकी दी। और अब आलम ये है कि दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े होना तो दूर, एक-दूसरे की तारीफ भी नहीं करते।

kagna_dipika-1.jpeg

दीपिका पादुकोण

इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल हैं। दोनों के बीच की दुश्मनी भले ही सबके सामने ना आई हो लेकिन एक दूसरे के उपर भद्दे कमेट्स से पता चल ही जाता है कि इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच दरार है। कंगना दीपिका के बारे में कुछ अच्छा नहीं सोचतीं। बल्कि यहां तक कहा जाने लगा कि वो दीपिका की सफलता के जल-भुन उठी हैं।

kangana-priyanka.jpg

प्रियंका चोपड़ा
इस लिस्ट में तीसरा नाम प्रियंका चोपड़ा का आता है। दीपिका की ही तरह, प्रिंयका और कंगना के बीच खास दोस्ती नहीं है, भले ही 'क्रिश 3' में दोनों ने साथ काम किया था लेकिन इसके बाद भी ना जाने क्यूं कंगना को प्रियंका से भी जलन होने लगी है। तभी तो एक शो के दौरान उन्होंने प्रियंका की हंसी को नकली हंसी (fake laugh) बताया। अब इस पर प्रियंका ने भी काफी अच्छा रिएक्शन दिया था।

kangana-aditya.jpg

आदित्य पंचोली

कंगना का आदित्य पंचोली और अध्ययन सुमन के साथ भी छत्तीस का आंकड़ा रहा है। दोनों के साथ कंगना का अलग-अलग वक्त पर लंबा अफेयर रहा बावजूद इसके ये तीनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30H4oZE
इन सितारों के साथ है कंगना का 'छत्तीस का आंकड़ा', होती रहती है तकरार इन सितारों के साथ है कंगना का 'छत्तीस का आंकड़ा', होती रहती है तकरार Reviewed by N on January 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.