test

'लाल दुपट्टे वाली' गाने की हीरोइन ने फिल्मों को छोड करने लगी हैं ये काम, सालों बाद भी दिखती हैं खूबसूरत

नई दिल्ली। बॉलीवुड की फिल्म 'आंखे' (Aankhen) के सुपरहिट गाने लाल दुपट्टे की हीरोइन तो आपको याद ही होगी। इस गाने में दिखने वाली खूबसूरत हिराइन रितु शिवपुरी (Ritu Shivpuri) इस फिल्म के गाने से काफी हिट हो गई थी। इसके बाद वो हम सब चोर हैं, आर या पार (Aar Ya paar), भाई भाई (Bhai Bhai), हद कर दी आपने (Had Kar Di Aapne) और लज्जा (Lajja) जैसी बड़ी फिल्मों में नज़र आई।

 

Ritu Shivpuri

इन सभी फिल्मों में वो सपोर्टिंग रोल प्ले करती हुई दिखाई दी थी। लेकिन अचानक कुछ सालों बाद वो बॉलीवुड से गायब हो गई। बॉलीवुड छोड़ने के बाद रितु ने शादी कर ली और वो उसी में खुश रहने लगी। एक दौर आया जब उन्होंने सोचा कि वो बॉलीवुड में फिर से वापसी कर लें लेकिन उनके पति की पीठ पर ट्यूमर होने की वजह से वो नहीं जा पाई।

ये भी पढ़ें: वीडियोज बनाने पर घरवालों से भुवन बाम को पड़ती थी खूब गालियां,आज है इंडिया के पहले यूट्यूबर स्टार

Ritu Shivpuri

वहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो 2006 में पंजाबी फिल्मों के लिए 18 से 20 घंटो तक काम करती थी। जब वो घर वापस आती थी तो उनके पति उन्हें सोए हुए मिलते थे। रितु ने कहा-"मैं इस बात को लेकर परेशान रहती थी कि करियर के चक्कर में मैं परिवार पर ध्यान नहीं दे पा रही, मैं लकी हूं कि मेरे पति कोई एक्टर नहीं, वो सीधे सादे हैं औऱ उन्होंने कभी मेरे काम को लेकर शिकायत नहीं की लेकिन ये अपराधबोध मुझ पर इतना हावी हुआ कि मैंने एक्टिंग छोड़कर कुछ साल परिवार के लिए देने का फैसला किया।"

 

is pyar ko kya naam du

फिलहाल रितु शिवपुरी (Ritu Shivpuri) फिल्मों को छोड़ ज्वैलरी डिजाइनर का काम कर रही है। शायद ही कम लोग जानते होगें कि रितु बॉलीवुड के दिग्गत कलाकार ओम पुरी (Om puri) की बेटी हैं। कुछ साल पहले उन्हें छोटे पर्दे पर दिखा गया था। जिसमें वो अनिल कपूर के शो 24 में दिखाई दी थी। 'इस प्यार को क्या दूं' (Is Pyar Ko Kya Naam Doon) में भी वो नेगेटिव किरदार प्ले करती हुई दिखाई दी।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ReEt8G
'लाल दुपट्टे वाली' गाने की हीरोइन ने फिल्मों को छोड करने लगी हैं ये काम, सालों बाद भी दिखती हैं खूबसूरत 'लाल दुपट्टे वाली' गाने की हीरोइन ने फिल्मों को छोड करने लगी हैं ये काम, सालों बाद भी दिखती हैं खूबसूरत Reviewed by N on January 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.