test

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ‘मिस्टर एंड मिसेस कौशल’ नाम से हो ट्रेंड, देर रात साथ में हुए स्पॉट

नई दिल्ली | विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के अफेयर की खबरे बहुत दिनों से चल रही है। कई बार दोनों साथ में स्पॉट होते हुए दिखाई दिए हैं। हाल ही में विक्की कौशल और कटरीना कैफ एक बार फिर साथ में दिखाई दिए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों की बाढ़ आ गई है। दोनों को ट्विटर पर ‘मिस्टर और मिसेस कौशल’ (Mr. and Mrs. Kaushal) कहकर बुलाया जा रहा है। अली अब्बाज़ जफर के बर्थडे पार्टी पर कटरीना और विक्की पहुंचे थे। इस पार्टी में सभी की निगाहें दोनों पर टिकी रहीं। हालांकि दोनों मीडिया के कैमरों से बचने की कोशिश करते रहे।

बता दें कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का कटरीना कैफ (Katrina Kaif) से पहले हरलीन सेठी से अफेयर रहा था। हालांकि दोनों का ब्रेकअप अप्रैल में हुआ और अब कटरीना उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड बनी हुई हैं। कटरीना और विक्की की फोटो मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। कटरीना जब करण जौहर के शो कॉफी विद करण में आई थीं तो उनसे पूछा गया था कि उनकी जोड़ी किसके साथ अच्छी लगेगी तो उन्होंने कहा था कि विक्की कौशल। उसके बाद जब शो में विक्की पहुंचे और उन्हें ये बात बताई तो उन्होंने बेहोश होने का नाटक किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37m6Ln8
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ‘मिस्टर एंड मिसेस कौशल’ नाम से हो ट्रेंड, देर रात साथ में हुए स्पॉट कटरीना कैफ और विक्की कौशल ‘मिस्टर एंड मिसेस कौशल’ नाम से हो ट्रेंड, देर रात साथ में हुए स्पॉट Reviewed by N on January 23, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.