नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) का बीते शनिवार एक्सीटेंड हो गया था। जिसके बाद से वो आईसीयू में भर्ती थी। अस्पताल में भर्ती शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर (Javed Akhtar) उनकी हालत को लेकर उनके फैंस को टाइम टू टाइम अपडेट करते रहते थे। जावेद अख्तर ने हाल ही में एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने फैस और परिवालों का धन्यवाद किया, जिन्होंने शबाना आजमी की अच्छी सेहत के लिए कामना की थी। उन्होंने अपने फैंस और परिवार वालों से शबाना की तबीयत को लेकर चिंता नहीं करने की बात कही है।
जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि शबाना आजमी के लिए आए इतने संदेश और उनकी प्रार्थनाओं के लिए हमारा परिवार उनका तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। अब चिंता की कोई बात नहीं हैं। मैं आप सबको यह बताना चाहूंगा कि उनकी सेहत में पहले से काफी सुधार आ उन्होंने यह भी बताया है कि उन्हें आज आईसीयू से बाहर निकाल कर नार्मल रूम में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: शबना आजमी की एक्सीडेंट के वक्त थी ऐसी हालत, देखें घटना की ये पांच बड़ी तस्वीरें
बता दें कि एक्सीटेंड के दौरान शबाना आजमी (Shabana Azmi) गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस दौरान उनकी सिर में और रीड़ की हड्डी में चोट लगी थी। एक्सीडेंट के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। इलाज के बाद शबाना आजमी को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती ट्रान्सफर किया गया था। अब उनकी हालत में सुधार है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GhDmPi
No comments: