test

शिल्पा शेट्टी ने लगाई पतियों की क्लास, VIDEO हो गया वायरल

नई दिल्ली। शिल्पा शेट्टी (Shilpa shetty) भले ही बॉलीवुड के पर्दे से काफी दूर रही हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह अपने वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो उनके फैंस को बहुत पसंद आता हैं। अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस टिक टॉक वीडियो में शिल्पा शेट्टी पतियों को फटकार लगाती दिख रही हैं, वह भी अनोखे अंदाज में। शिल्पा शेट्टी की यह अवतार इससे पहले आपने कभी नही देखा होगा।

शिल्पा इस वीडियो में सिर पर पल्लू लेकर बड़ी सी बिंदी लगाए एक साधारण सी महिला के रूप में बैठी हैं और कह रही हैं, जो लोग अपनी बीवियों को मुसीबत समझते हैं, मैं उनको ये बताना चाहती हूं कि ये मुसीबत खुद चलकर नहीं आई थी।आप खुद लेने गए थे बैंड बाजा लेकर।इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।कोई लिख रहा है कि बिल्कुल सही कहा मैम तो कोई लिख रहा बिल्कुल सही शब्द कहे। कोई स्माइली भेज रहा है तो कोई लिख रहा-गुडवन।

बता दें कि शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा को अभी हाल ही में स्वच्छ भारत अभियान' के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए गए उनके प्रयासों के लिए वर्ष 2019 के चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया था।भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शिल्पा को इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

वर्क फ्रंट की बात करे तो शिल्पा शेट्टी अब लंबे समय बाद जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। वह 'हंगामा' के सीक्वल में परेश रावल के साथ नजर आएंगी, इसके साथ ही वह 'निकम्मा' में भी काम कर रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NMhlfK
शिल्पा शेट्टी ने लगाई पतियों की क्लास, VIDEO हो गया वायरल शिल्पा शेट्टी ने लगाई पतियों की क्लास, VIDEO हो गया वायरल Reviewed by N on January 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.