test

Birthday Special: नशे की हालत में जैकी श्रॉफ करने लगे थे तब्बू के साथ जबरदस्ती, फरहा को मीडिया में बतानी पड़ी थी सच्चाई

नई दिल्ली | बॉलीवुड के जग्गू दादा उर्फ जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) का आज यानी 1 फरवरी को जन्मदिन है। जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी अलग भाषाशैली के लिए भी जाने जाते हैं। कई मिमिक्री आर्टिस्ट उनकी आवाज़ और स्टाइल कॉपी करते हुए भी नज़र आते हैं। जैकी श्रॉफ को फिल्म हीरो से पहचान मिली थी। इस फिल्म से वो रातों रात स्टार बन गए थे। इसके बाद उन्होंने परिंदा, कर्मा, किंग अंकल, युद्ध, और जूनून जैसी फिल्मों में काम किया। जैकी ने अपनी लाइफ में एक बार ऐसी गलती भी कर दी थी जिसकी वजह से वो और तब्बू (Tabu) एक दूसरे को देखना तक नहीं पसंद करते हैं।

बात उस वक्त की है जब तब्बू (Tabu) की बड़ी बहन फरहा और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) फिल्म दिलजला की शूटिंग कर रहे थे। उस दौरान तब्बू अक्सर अपनी बहन के सेट पर जाया करती थीं। शायद उसी वक्त से जैकी की नज़र तब्बू पर रही होगी। एक बार जब फिल्म में विलेन का रोल प्ले कर रहे डैनी ने अपने घर पर पार्टी रखी तो फरहा भी अपनी बहन तब्बू के साथ वहां पहुंची। लेकिन नशे की हालत में धुत जैकी ने तब्बू के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जिसे देख वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। फरहा ने जो बयान दिया था उसके मुताबिक, जैकी काफी हद तक हदें की पार करने की कोशिश में थे अगर डैनी ने उस वक्त मामला संभाला ना होता।

जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की इस तरह की बदजुबाना हरकत से फरहा और तब्बू (Tabu) सदमें में थे। मामले के दूसरे दिन ही फरहा ने मीडिया में बयान दिया था और जैकी के बारे में पूरा वाक्या बताया था। ये खबर सुनने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर कोई हैरान हो गया था इसके बावजूद फरहा पर बयान को वापस लेने का दबाव भी बनाया गया। फरहा ने तो अपनी तरफ से कोई नरमी नहीं बरती लेकिन तब्बू ने बाद में इसे गलतफहमी का नाम देकर मामले को दबा दिया था। तब से लेकर अब तक तब्बू ने जैकी के साथ ना तो कभी काम किया ना ही दोनों में कोई बातचीत हुई। जैकी को भी इस गलती के बाद बड़ा सबक मिला। इसके बाद जैकी ने 1987 में आयशा से शादी कर ली। अब जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के सक्सेसफुल स्टार बने हुए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S6jZ12
Birthday Special: नशे की हालत में जैकी श्रॉफ करने लगे थे तब्बू के साथ जबरदस्ती, फरहा को मीडिया में बतानी पड़ी थी सच्चाई Birthday Special: नशे की हालत में जैकी श्रॉफ करने लगे थे तब्बू के साथ जबरदस्ती, फरहा को मीडिया में बतानी पड़ी थी सच्चाई Reviewed by N on February 01, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.