मुंबई की सड़कों पर बाइक दौड़ाती नजर आई सोनाक्षी सिन्हा...ट्रेफिक पुलिस को देख कही ये बात, वायरल हुआ Video
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जहां दबंग 3 में अपनी अदाओं से सलमान खान का दिल लूट लेती हैं, तो वही वो मुंबई के गलियारों में अपने खास अंदाज से फैंस का दिल भी लूटते नजर आई हैं। सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो मुंबई की सड़कों पर बाइक दौड़ाते नजर आ रही हैं। टैफिक के बीच फंसने को बाद भी वो काफी अच्छे तरीके से बाइक को निकालकर ले जाती हैं। वहीं, फोटोग्राफर्स भी उनकी एक तस्वीर को अपने कैमरे में कैद करने के लिए उनके पीछे लग जाते हैं। बता दें, सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा बीच में आ रहे है लोगों से कहती हुई दिख रही हैं कि गाड़ी मत रोको। बता दें, सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) बाइक चलाकर एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) के एक शो में इंटरव्यू के लिए पहुंचीं। इस दौरान की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आखिरी बार सलमान खान के साथ 'दबंग 3 (Dabangg 3)' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस साईं मंजरेकर ने भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38VCBHS
No comments: