test

कोरोनावायरस को लेकर चीन पर भड़के सोनू निगम, कहा-'ये प्राकृतिक आपदा नहीं बनाया जा रहा था बायो वेपन'

नई दिल्ली। चीन के वुहान से फैला कोरोनावायरस ( Coronavius ) आज एक खतरनाक महामारी बन चुका है। इस बीमारी के साथ विश्व के कई देश जंग लड़ रहे हैं। अब तक 28 हजार से ज्यादा लोग 'कोविड-19' की वजह से अपनी जान गवाह चुके हैं। जबकि 2 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं। अपने घरों से दूर लोगों को लॉकडाउन के चलते जो जहां हैं उन्हें वहीं रहने का आदेश दिया गया है। इस गंभीर समस्या से जूझ रहे लोग चीन को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Sonu Nigam

इसी बीच दुबई में फंसे बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ( Sonu Nigam ) भी चीन को कोसते हुए दिखाई दिए। एक इंटरव्यू में सोनू ने बताया कि वो 6 मार्च को मुंबई आने वाले थे। लेकिन किसी वजह वो आ नहीं पाए। फिर जब संक्रमण तेजी से फैलने लगा तो उनके मन में ख्याल आया कि अगर वो घर की तरफ जाते हैं तो वो अपने, अपने परिवार और अपने देश के लोगों को खतरा बन सकते हैं। यही सोच के वो वहां रूक गए। सोनू ने कोरोनावायरस की बीमारी पर जमकर चीन पर अपना गुस्सा उतरा। उनका कहना है कि “ये कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है बल्कि उन्हें लगता है कि ये कोई बायो वेपन बनाया गया था जिस वजह से ये सब हुआ।“ सोनू ये बताया कि 'उनकी अपने एक दोस्त से बात जो कि हिमाचल प्रदेश के एक गांव में रहता है। बातचीत में उनके दोस्त ने सोनू को बताया कि उन्हें दाल-चावल के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की वो उन सभी लोगों तक सुविधाएं पहुचाएं जो इन सब दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।'

Sonu Nigam

सोनू ने देश में चल रहे लॉकडाउन के बारें में बात करते हुए बताया कि बेशक वो दूर रहे हैं। लेकिन वो देख रहे हैं आखिर देश में लॉकडाउन का उल्लंघन कई लोग कर रहे हैं। उन्होंने उन सभी लोगों से अनुरोध किया कि सभी लॉकडाउन का पालने करें। ये हमारे हित के लिए ही है। ताकि ये संक्रमण किसी को ना फैलें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wyUOxz
कोरोनावायरस को लेकर चीन पर भड़के सोनू निगम, कहा-'ये प्राकृतिक आपदा नहीं बनाया जा रहा था बायो वेपन' कोरोनावायरस को लेकर चीन पर भड़के सोनू निगम, कहा-'ये प्राकृतिक आपदा नहीं बनाया जा रहा था बायो वेपन' Reviewed by N on March 29, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.