test

कनिका कपूर की कोरोना पॉजिटिव प्रिंस चार्ल्स के साथ तस्वीरें आई सामने, क्या लंदन में हुई थी मुलाकात?

नई दिल्ली | कनिका कपूर लंदन से लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाई गई जिसके बाद उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। वहीं ब्रिटेन (Britain) की महारानी एलिजाबेथ (Queen Elizabeth) के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स भी (Prince Charles) कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus) पाए जा चुके हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये दोनों बातें हम आपको क्यों बता रहे हैं। दरअसल हाल ही में कनिका कपूर की प्रिंस चार्ल्स के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें लंदन की हैं और इसमें वो प्रिंस चार्ल्स से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। अब सवाल उठ रहा है कि क्या कनिका कपूर वाकई में प्रिंस चार्ल्स से मिली थीं?

दरअसल, कनिका कपूर की प्रिंस चार्ल्स के साथ जो फोटो सामने आई है वो अभी की नहीं है। ये तस्वीरें साल 2015 की हैं, उस दौरान कनिका डचेस ऑफ कार्निवल द्वारा आयोजित एक चैरिटी फंक्शन में पहुंची थीं। जहां उनकी मुलाकात प्रिंस चार्ल्स से भी हुई थी। हालांकि कनिका कपूर और प्रिंस चार्ल्स की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इसको लेकर कुछ मीम्स भी सामने आ रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QJcQUI
कनिका कपूर की कोरोना पॉजिटिव प्रिंस चार्ल्स के साथ तस्वीरें आई सामने, क्या लंदन में हुई थी मुलाकात? कनिका कपूर की कोरोना पॉजिटिव प्रिंस चार्ल्स के साथ तस्वीरें आई सामने, क्या लंदन में हुई थी मुलाकात? Reviewed by N on March 26, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.