नई दिल्ली: अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में राज करने एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। कोरोना वायरस की (Coronavirus) जंग में सोनू लगातार मदद के लिए आगे आ रहे हैं। एक्टर ने पहले अपना जुहू स्थित होटल उन डॉक्टरों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए खोल दिया है जो इस वक्त कोरोना को हराने में दिन-रात जुटे हुए हैं। इसके अलावा सोनू को लेकर ये खबरें हैं कि वह इन दिनों 45 हजार से अधिक गरीबों और जरूरतमंदों को खाना खिला रहे हैं। वहीं अब एक्टर ने एक और बड़ा फैसला लिया है।
एक्टर के इस कदम की चारों ओर तारीफ हो रही है। वही भिवंडी के विधायक रईस शेख ने भी सोनू के इस कदम की तारीफ करते हुए कहा- 'सोनू द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है। सोनू एक अच्छे इंसान हैं, मैंने पहले ही सुना है कि वह 45 हजार लोगों को खाना खिलाने का काम कर रहे हैं, जोकि काफी प्रेरणादायक है। मुझे खुशी है कि वह भिवंडी के प्रवासियों की मदद के लिए आगे आए हैं।'
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RWqFQ4
No comments: