test

60 साल पहले की अनारकली बनीं सोनम कपूर, शेयर की तसवीर, वायरल

अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जहां उन्होंने 1960 के दशक की दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला द्वारा निभाई गई प्रतिष्ठित फिल्म 'मुगल-ए-आजम' से अनारकली के रूप में खुद को तैयार किया है। तस्वीर शेेयर कर कैप्शन में लिखा, 'प्यार किया तो डरना क्या।'

 

Sonam Kapoor

यह पहली बार नहीं है, जब सोनम ने अनारकली के रूप में कपड़े पहने हैं। हैलोवीन के लिए 2019 में प्रतिष्ठित चरित्र के रूप में उन्होंने यह रूप धारण किया था, जबकि उनके पति आनंद आहूजा ने सलीम के रूप में खुद को पेश किया था।

 

Sonam Kapoor

फोटो शेयरिंग साइट पर इस तस्वीर को 2.70 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। अभिनय की बात करें तो सोनम को आखिरी बार 2019 में रिलीज 'द जोया फैक्टर' में देखा गया था। हालांकि, सोनम कपूर, आनंद आहूजा से शादी करने के बाद से फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। कोरोना वायरस के बीच पिछले दिनों ही सोनम कपूर विदेश से लौटी हैं और फिलहाल अपने ससुराल में अपना टाइम स्पेंड कर रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zoEYXr
60 साल पहले की अनारकली बनीं सोनम कपूर, शेयर की तसवीर, वायरल 60 साल पहले की अनारकली बनीं सोनम कपूर, शेयर की तसवीर, वायरल Reviewed by N on April 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.