test

अनुपम खेर का हमशक्ल दोस्त आया सामने, घर में रहकर रहा परेशान.. वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली | लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड स्टार्स घर में रहकर कुछ ना कुछ क्रिएटिव और फनी कर रहे हैं। इसी बीच अनुपम खेर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है। दरअसल, अनुपम का जो वीडियो ट्रेंड कर रहा है उसमें हमशक्ल दिख रहा है जिसका नाम बिट्टू बताया गया है। हैरानी की बात ये है कि बिट्टू नाम का ये हमशक्ल अनुपम के घर में घुसकर उनको ही परेशान करता हुआ दिख रहा है लेकिन ऐसा वो क्यों कर रहा है आइए हम आपको बताते हैं।

अनुपम खेर अपने फैंस के लिए कुछ नया और मजेदार लेकर आए हैं। उन्होंने एक नई सीरिज शुरू की है जिसका नाम है When Bittu Meets Anupam। इसमें उन्होंने इस कैरेक्टर को बचपन का नाम बिट्टू दिया है जिसे उन्होंने अपना दोस्त बताया है। उन्होंने वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा- नई सीरीज बिट्टू मेरा बचपन का नाम है। अनुपम को परेशान करने में बिट्टू को बड़ा मजा आता है। इस सीरीज के माध्यम से अनुपम खेर ने अपने फैंस का पूरा मनोरंजन करने की कोशिश की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eIBnna
अनुपम खेर का हमशक्ल दोस्त आया सामने, घर में रहकर रहा परेशान.. वीडियो हुआ वायरल अनुपम खेर का हमशक्ल दोस्त आया सामने, घर में रहकर रहा परेशान.. वीडियो हुआ वायरल Reviewed by N on April 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.