test

नीना गुप्ता ने बताया घर में कैसे बनाएं देसी पिज्जा, 71 हजार से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ काफी वक्त बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में देखा जा सकता है कि वे पति के लिए हेयरस्टाइलिस्ट बनने से लेकर घर के पर्दे भी खुद ही सिल रही हैं। वहीं रविवार को साझा किए गए एक वीडियो में वह अपने प्रशंसकों को देसी पिज्जा बनाना सिखा रही हैं। अभिनेत्री द्वारा फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर रविवार की सुबह साझा किए गए वीडियो में वह रोटी से पिज्जा बनाती नजर आईं, वह भी बिना चीज का प्रयोग किए।

Neena Gupta

इस 51 सेकेंड वीडियो में वे कह रही हैं, यह देसी पिज्जा है जो मैं बना रही हूं। रोटी बना के रख लो, जैसे आप आम रोटी बनाते हो, उसके बाद उस पर मक्खन लगाया, सॉस लगाया, उस पर उबला आलू लगाया, उसके ऊपर नमक, मिर्च छिड़क लो, प्याज, शिमला मिर्च, ओलिव्स लगाया और उसके ऊपर पनीर और अगर नॉन वेज चाहिए तो उसके ऊपर जो भी सॉसेज है वो लगा लो, फिर जो भी मसाला आपको पसंद हो उसे लगाकर उसे ऑवन में डाल दो।

Neena Gupta

वीडियो में अभिनेत्री ने पहले ही ऑवन में रखे देसी पिज्जा को दिखाते हुए कहा कि इसमें चीज का प्रयोग बिल्कुल नहीं किया गया है। इस वीडियो को अब तक 71,653 बार देखा जा चुका है। वहीं काम की बात करें तो अभिनेत्री हाल ही में एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुए वेब सीरीज पंचायत में नजर आई थीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KesQtV
नीना गुप्ता ने बताया घर में कैसे बनाएं देसी पिज्जा, 71 हजार से अधिक लोगों ने देखा वीडियो नीना गुप्ता ने बताया घर में कैसे बनाएं देसी पिज्जा, 71 हजार से अधिक लोगों ने देखा वीडियो Reviewed by N on April 19, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.