नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं, इसके अलावा प्रिंयका ने अपनी काबिलियत की दम पर ना केवल इंडिया में बल्कि हॉलीवहड में भी अपने नाम का डंका बजाया है।
वैसे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहले वाली प्रियंका की हर तस्वीरें अक्सर वायरल होती हुई देखी गईं हैं, इसी दौरान उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका हाथ में एक बियर की बोतल लिए नजर आ रही हैं।
हालांकि वायरल हो रहा यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन एक बार फिर यह वीडियो लॉकडाउन के दौरान वायरल हो रहा है। बॉलीवुड की देसी गर्ल वैसे भी हमेशा अपने नए-नए अंदाज से सुर्खियां बटोरती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वो धमाल नही मचाया जिसकी उम्मीद की गई थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर, एक्ट्रेस जायरा वसीम (Zaira Wasim) और एक्टर रोहित शराफ अहम भूमिका में दिखाई दिये थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cAib9o
No comments: