नई दिल्ली। इन दिनों लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड के सितारे घरों के अंदर रहकर परिवार के समय समय व्यतीत कर रहे हैं। उन्ही में जाह्नवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर भी कोरोना वायरस की वजह से सेल्फ आइसोलेशन में रह रही हैं। बैसे इन दोनों बहनों की तस्वीरे सोशल मीडिया पर छाई रहती है।
जाह्नवी कपूर ने इस कवर फोटोशूट को सोशल मीडिया पर शेयर किया लिखा है कि, 'मैं अपने आप से कहती रहती हूं कि पांडा मुझसे जितना इस फोटो में दिख रहा है उससे ज्यादा प्यार करता है. फोटोग्राफर हैं खुशी कपूर।'
जाह्नवी के साथ खुशी कपूर का स्किल्स
जाहन्वी की इस तस्वीर को देखकर लगता है कि खुशी कपूर को फोटोग्राफी के काफी अच्छी जानकारी है। तभी तो उन्होंने जाह्नवी की बहुत खूबसूरत फोटो खिंची है। वहीं जाह्नवी कपूर को प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे राजकुमार राव संग फिल्म रूही अफ्जाना में नजर आएंगी। इसके साथ ही वे करण जौहर के प्रोडक्शन की दो बड़ी फिल्में दोस्ताना 2 और तख्त में भी काम कर रही हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bzqx0w
No comments: