test

अलाया फर्नीचरवाला ने शीर्षासन लगाकर शेयर किया यह फिटनेस मंत्र

बॉलीवुड अभिनेत्री अलाया फर्नीचरवाला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे शीर्षासन लगाते हुए नजर आ रही है, उन्होंने आकर्षक तरीके से सिर के बल खड़े होकर अपने पांव को योग मुद्रा में लहराते हुए आमजन को फिट रहने के लिए प्रेरित किया है।

अलाया ने बताया कि उन्हें इसकी प्रेरणा जैकलिन फर्नांडीस और फिटनेस ट्रेनर कुलदीप शशि से मिली है। आपको बता दें कि अलाया अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी है उन्होंने एक तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है जैकलीन फर्नांडिस और कुलदीप शशि से प्रेरित हूं।

मैं इस इनवर्शन चैलेंज को करने के लिए बेसब्र थी, लेकिन हर किसी ने मुझे बताया कि यह कुछ ऐसा नहीं है कि तुम बस करने के लिए उठो और 1 दिन में सीख जाओ, मैं कई बार नाकाम हुई, लेकिन आखिरकार किसी तरह से कर लिया। अलाया की बात से साफ पता चल रहा है कि अगर इंसान हिम्मत और लगन से कोई भी काम करें तो वह निश्चित सफल हो सकता है।उन्होंने इस वीडियो के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान लोगों को फिट रहने का संदेश दिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VjUv33
अलाया फर्नीचरवाला ने शीर्षासन लगाकर शेयर किया यह फिटनेस मंत्र अलाया फर्नीचरवाला ने शीर्षासन लगाकर शेयर किया यह फिटनेस मंत्र Reviewed by N on April 20, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.