बिग बॉस 13 की कंटेंस्टेंट रही हिमांशी खुराना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो को अब तक 13 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, क्योंकि इस वीडियो में हिमांशी अपने घर में डांस करती हुई नजर आ रही है, पंजाबी सॉन्ग पर उनका या डांस लोगों को काफी लुभा रहा है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली हिमांशी लॉक डाउन के दौरान भी अपने वीडियो शेयर करती नजर आ रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे पंजाबी सॉन्ग पर डांस कर रही है, उनके इस नए वीडियो में वह एक ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है।।जिसमें वे पंजाबी सॉन्ग पर डांस करते हुए दिख रही है। उनका यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कुछ ही समय में इस वीडियो को 13 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जानकारी के अनुसार हिमांशी खुराना और असीम रियाज अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में रहे, बिग बॉस 13 में दोनों ही की मोहब्बत परवान चढ़ी थी और इसके बाद से दोनों का रिश्ता बरकरार है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bpxi5m
No comments: