नई दिल्ली | लॉकडाउन (Lockdown) के बीच सभी स्टार्स घर में रहकर खूब मस्ती कर रहे हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन और पति विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए एक फनी वीडियो (Funny Video) बनाई थी। जिसमें वो फैंस की भाषा में उनसे कह रही थी, ऐ कोहली.. कोहली, चौका मार ना..क्या कर रहा है। इस पर विराट ने अजीब सा रिएक्शन वाला फेस बनाया था। दोनों का ये वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा था इसी बीच अब इसपर एक मीम (Meme) वीडियो आ गया है। जिसे सुनने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी, क्रिकेट के मैदान से लाकर इसे घरेलू काम पर बनाया गया है। चौका की जगह छौका कर दिया गया.. कड़ाई.. दाल सब कुछ जोड़ा गया है। ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बता दें कि आजकल विराट कोहली क्रिकेट के मैदान को काफी मस कर रहे हैं। अनुष्का ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- मुझे लगा कि वो फील्ड को जरूर मिस कर रहे होंगे। उन्हें ढेरों फैंस से जितना प्यार मिलता है, और वो इस तरह के क्रेजी फैन को जरूर मिस कर रहे होंगे। तो मैंने उन्हें ये अनुभव करा दिया। वाकई में लॉकडाउन के कारण सब बंद है ऐसे में क्रिकेटर्स भी अपना वक्त घर पर ही बिता रहे हैं। इस साल होने वाले आईपीएल को भी कैंसिल कर दिया गया है। अब ये टूर्नामेंट किस महीने में होगा ये तो आगे आने वाले हालात ही तय करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ai9fDX
No comments: