test

एश्वर्या और करीना इस वजह से अपने बच्चों को रखती हैं अपने साथ जानें, इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक्ट्रेस एश्वर्या और करीना कपूर को हर किसी ने देखा होगा कि ये सेलिब्रटी जहां भी जाती है अपने बच्चे को हमेशा अपने साथ ही ले जाते हुए नजर आती है। फिर चाहे शूट का समय हो, या फिर कोई बड़ा इंवेट ही क्यों ना हो। क्योंकि यह बात तो मानना जरूरी है कि ये भी एक सिलेब्रिटीज ना होकर एक मॉम भी हैं।
कई बार ऐसा भी देखा गया है कि ये दोनों ही अपने बच्चो को लेकर शूटिंग सेट पर स्पॉट की गईं। ऐसे में कई लोग यह सवाल उठाते दिखे कि एक बार शूटिंग शुरू हुई तो बच्चे भला वहां क्या करते हैं? आखिर क्यों ये स्टार मॉम्स अपने बच्चों को काम की जगह पर ले जाती हैं? लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों को काम की जगह पर ले जाने के फायदे ही फायदे होते हैं।

साथ में समय बिताना
ये बात तो हर कोई जानता है कि हर बिज़ी मॉम्स के साथ सबसे बड़ी दिक्कत तब होती है जब वह काम के साथ अपने परिवार और खासतौर से बच्चों को प्यार व पूरा अटेंशन नही दे पाती। ऐसे में बच्चों को अपने साथ रखने समय बिताने का मौका मिल जाता है। उन्हें अपने काम के साथ कुछ दूसरी चीजो को भी सीखने का मौका मिलता है। जो बच्चा घर के अंदर बंद रहकर नही सीख सकता।

मां के दूसरे पक्ष से परिचित होना

अक्सर एश्वर्या अपनी बेटी अराध्या को अपने साथ इसलिए भी रखती है जिससे वो दूसरों के नेचर से भी वाकिफ हो। बाहर निकलकर बच्चा दूसरे पक्ष से भी परिचित होता है। उनके माहौल में उनके पहनावे से लेकर बातचीत करने तक का तरीका बच्चों को देखने को मिलता है। इसके साथ ही बच्चे को अपनी मां के नेचर के साथ इससे उसे दोनों माहौल के बीच भी फर्क करने में मदद मिलेगी और वह जगह के अनुसार अपने व्यवहार का ढालना सीखेगा।

aishwarya-rai-bachchan-1.jpg

चीजों और लोगों के नेचर के बारे में सीखना
यह बात भी सच है कि जब एक्ट्रेस अपने बच्चे को साथ रखती है तो वह पर रहकर लोगों के अलग-अलग नेचर को देखता और उसे दूसरों को समझने और बात करने के लहज़े के बारे में सीखने का भी मौका मिलता है।

Aishwarya

बच्चे अपने से बड़ों को देखकर और आसपास मौजूद चीजों से काफी कुछ सीखते हैं। यह उनके डेवलपमेंट के लिए अच्छा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aiJe7t
एश्वर्या और करीना इस वजह से अपने बच्चों को रखती हैं अपने साथ जानें, इसके पीछे की खास वजह एश्वर्या और करीना इस वजह से अपने बच्चों को रखती हैं अपने साथ जानें, इसके पीछे की खास वजह Reviewed by N on April 18, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.