नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर को देखते हुए सरकार ने देश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 3 मई तक कर दी है। ऐसे में सभी इसका पालन करते हुए घरों में ही कैद हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी इन दिनों घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। बर्थडे हो या कोई और खास मौका घर के अंदर ही सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब हाल ही में एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushamann Khurrana) की बेटी का जन्मदिन था, जिसे उन्होंने घर में ही मनाया वो भी अलग ही अंदाज में।
आयुष्मान के अलावा उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी बेटी के जन्मदिन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ताहिरा ने बताया कि कैसे उन्होंने घर पर पड़ी चीजों से घर को सजाया है। ताहिरा ने वीडियो में ये भी बताया कि इस तरह पुरानी अखबारों से सजवाट करने विचार आयुष्मान खुराना का था। एक तरफ जहां ताहिरा बच्चों के साथ सजावट का काम कर रही हैं तो वहीं आयुष्मान खुराना ने सबको गिटार बजाकर सुना रहे थे। बताते चले कि सोशल मीडिया पर खुराना फैमिली के सजावट की खूब तारीफ हो रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eGv9UO
No comments: