test

'फ्लेश' के विलेन ने दुबई में शुरू की '7th सेंस' शूटिंग

वेब सीरीज 'फ्लेश' में अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ताज के किरदार में नजर आए थे। उनके परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा काफी सराहा गया। अक्षय ने इसमें नेगेटिव किरदार निभाया। अब वह जल्द ही गौरांग दोषी की वेब सीरीज '7th सेंस' में नजर आएंगे। 'फ्लेश' में अक्षय का काम देखकर ही निर्माता गौरांग दोषी ने उन्हें अपनी सीरीज के लिए साइन किया। हाल ही इस सीरीज की अन्य कास्ट और क्रू दुबई पहुंचे हैं, शूटिंग के लिए। अब अक्षय ओबेरॉय भी उनको दुबई में जॉइन करेंगे।

'फ्लेश' के विलेन ने दुबई में शुरू की '7th सेंस' शूटिंग

वेब सीरीज '7th सेंस' में अक्षय ओबेरॉय के अलावा आर. माधवन, रोहित रॉय, सना सईद और एली अवराम भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अक्षय का कहना है कि वह गौरांग दोषी के प्रशंसक रह चुके हैं और इस प्रोडक्शन का हिस्सा बनकर वह बेहद खुश हैं। इतना ही नहीं वह इस बात से भी संतुष्ट हैं कि मेकर्स सेट पर सोशल डिस्टेंसिंग और सेफ्टी पर पूरा पूरा ध्यान दे रहे हैं। जब अक्षय से इस सीरीज को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'इस सीरीज या मेरे किरदार पर बात करना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। मैंने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है और मैं तकरीबन 25 दिनों तक दुबई में रहूंगा। इतने दिनों तक क्वारंटाइन में रहने के बाद मैं कैमरे का सामना करने के लिए उत्साहित हूं। मैं इस खूबसूरत शहर (दुबई) में आमदिनों की तरह शूटिंग पर लौटने को लेकर खुश हूं। मैं मेकर्स का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने पूरी टीम की सुरक्षा का बहुत ख्याल रख रहे हैं। हम सभी तरह की सावधानी बरत रहे हैं ताकि दर्शकों के लिए हम बेहतर कंटेंट ला सकें।' वेब सीरीज '7th सेंस' के अलावा अक्षय, एकता कपूर के आगामी प्रोजेक्ट 'केटीना' में दिशा पाटनी के साथ, उर्वशी रौतेला के साथ 'थिरुट्टू पायलैय 2' के हिंदी रीमेक में, ऋचा चढ्ढा के साथ 'मैडम चीफ मिनिस्टर' में और 'मैजिक' में भी नज़र आएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hxEtdX
'फ्लेश' के विलेन ने दुबई में शुरू की '7th सेंस' शूटिंग 'फ्लेश' के विलेन ने दुबई में शुरू की '7th सेंस' शूटिंग Reviewed by N on September 16, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.