test

कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने, मैंने इंडस्ट्री को फेमिनिजम सीखाया..... कंगना रनौत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का सपा सांसद जया बच्चन द्वारा राज्यसभा में दिए गए बयान पर रिएक्शन आया है। कंगना ने ट्वीट किया, "कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने, एक थाली मिली थी जिसमें 2 मिनट के रोल आइटम नम्बर्ज और एक रोमांटिक सीन मिलता था, मैंने इस इंडस्ट्री को फेमिनिजम सीखाया, थाली देशभक्ति नारी प्रधान फिल्मों से सजाई, यह मेरी अपनी थाली है जया जी आप की नहीं।"

दरअसल जया बच्चन ने मानसून सत्र के दौरान एक सांसद द्वारा कही गई बात पर कहा था, "आप जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद नहीं कर सकते" इस पर कंगना रनौत ने पलटवार किया है । अभिनेत्री ने कहा "शो बिजनेस हमेशा से जहरीला रहा है। लाइट और कैमरे की दुनिया में लोग भरोसा करने लगते हैं और इसी में जीने लगते हैं। लोग एक वैकल्पिक सच्चाई पर विश्वास करने लगते हैं और अपने चारों ओर एक घेरा बना लेते हैं। इस भ्रम से बाहर निकलने के लिए मजबूत आध्यात्मिक शक्ति की जरूरत पड़ती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kfAHaO
कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने, मैंने इंडस्ट्री को फेमिनिजम सीखाया..... कंगना रनौत कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने, मैंने इंडस्ट्री को फेमिनिजम सीखाया..... कंगना रनौत Reviewed by N on September 16, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.