test

Arjun Kapoor हुए कोरोना से संक्रमित, घर पर खुद को किया क्वारंटाइन

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर आए दिन बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में अब फिल्मी सितारे भी आ रहे हैं। अब एक्टर अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। इस बात की जानकारी अर्जुन कपूर ने खुद दी है। अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट के जरिए दी। जिसके बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, 'ये मेरी ड्यूटी है कि मैं आपको जानकारी दूं कि मेरा कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव निकला है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मुझमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। डॉक्टर्स और अधिकारियों की सलाह पर मैंने खुद को घर पर क्वांरटीन कर लिया है। आप लोगों के सपोर्ट के लिए मैं आपको एंडवास में ही थैंक्यू कह रहा हूं। मैं आप सभी को अपने स्वास्थ्य को लेकर समय-समय पर अपडेट देता रहूंगा। यह समय काफी मुश्किलों भरा है। मुझे भरोसा है कि इंसानियत इस वायरस पर जीतेगी।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DCWr0G
Arjun Kapoor हुए कोरोना से संक्रमित, घर पर खुद को किया क्वारंटाइन Arjun Kapoor हुए कोरोना से संक्रमित, घर पर खुद को किया क्वारंटाइन Reviewed by N on September 06, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.