test

चक्रवर्ती परिवार का स्वरा भास्कर ने किया समर्थन, कहा- दूसरों को दुख पहुंचाकर खुशी मिलती है, बुरी तरह हुईं ट्रोल

नई दिल्ली: Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार सवालों के घेरे में है। पहले ईडी, फिर सीबीआई के बाद अब एनसीबी सुशांत केस की जांच कर रही है। रिया चक्रवर्ती के फोन के ड्रग्स चैट सामने आने के बाद यह मामला एनीसीबी को गया, जिसमें कई खुलासे हुए और शौविक चक्रर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया। बेटे की गिरफ्तारी के बाद इंद्रजीत चक्रवर्ती ने एक स्टेटमेंट जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि एक साधारण से परिवार को बर्बाद कर दिया गया है।

इंद्रजीत चक्रवर्ती ने लिखा, 'मुबारक हो भारत, आपने मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मुझे उम्मीद है अगली मेरी बेटी होगी। और इसके बाद कौन कौन होगा, मुझे नहीं पता। आपने एक साधारण से परिवार को खत्म कर दिया है, सब कुछ इंसाफ के अंतर्गत हो रहा है, जय हिंद।' इंद्रजीत चक्रवर्ती के इस बयान पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी हमदर्दी जताई और कहा कि हमें खुद पर शर्म आनी चाहिए कि हमें दूसरों को दुख पहुंचाकर खुशी मिलती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35gHrkB
चक्रवर्ती परिवार का स्वरा भास्कर ने किया समर्थन, कहा- दूसरों को दुख पहुंचाकर खुशी मिलती है, बुरी तरह हुईं ट्रोल चक्रवर्ती परिवार का स्वरा भास्कर ने किया समर्थन, कहा- दूसरों को दुख पहुंचाकर खुशी मिलती है, बुरी तरह हुईं ट्रोल Reviewed by N on September 06, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.