test

टीवी एक्ट्रेस का बॉलीवुड पर जोरदार हमला, बोलीं- सुशांत सिंह के लिए न्याय पर चुप क्यों हैं

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड को तीन महीने हो गए है। अभी तक सुशांत के कातिलों का पता नहीं चला है। पिछले तीन महीनों से बॉलीवुड इंडस्ट्री से सेलेब्रिटीज अभिनेता को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार अपील कर रहे है। टीवी एक्ट्रेस शिल्पा रायजादा (Shilpa Raizada) बॉलीवुड के इस मामले में चुप्पी साध रखने के लिए सवाल भी उठा रहीं हैं। 'जोधा अकबर (Jodha Akbar)' की एक्ट्रेस ने कहा कि 'मुझे सुशांत सिंह के लिए न्याय चाहिए। बॉलीवुड चुप क्यों है, कोई भी सुशांत की जिन्दगी के लिए एक शब्द नहीं कह रहा है, जबकि आम तौर पर सेलेब्रिटीज हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। चाहे वह हाथी पर हुआ हमला हो या कुछ और। वे हर इश्यू पर बोल सकते हैं, लेकिन किसी ने भी यहां सुशांत के लिए आवाज नहीं उठाई। यह वास्तव में बहुत दुखद है।'

Sushant Singh Rajput

शिल्पा रायजादा ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' देखी। उन्होंने कहा कि लोगों को उनकी मौत से पहले उनकी सराहना करनी चाहिए थी, जैसे वे अब कर रहे हैं। यह सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म नहीं थी, लेकिन दुर्भाग्य से हो गई। मुझे लगता है कि सभी लोग अब सुशांत के बारे में अच्छा कह रहे हैं और लिख रहे हैं, जब वह जीवित थे, तो उन्हें यह करना चाहिए था। अब, हर रोज मुझे सुशांत के बारे में अच्छी बातें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। जो मुझे दुखी करती हैं, क्योंकि मुझे लगता है कि हमने भी सुशांत के साथ अन्याय किया है। सोचिए, अगर उनकी मौजूदगी में हम यह तारीफ करते तो वह कितने खुश होते।'

sushant singh rajput

एनसीबी ने ऑटो ड्राइवर, रेस्तरां मालिक समेत और 6 को किया गिरफ्तार
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग एंगल की जांच के सिलसिले में एनसीबी, मुंबई जोन ने ऑटो ड्राइवर, रेस्तरां मालिक समेत छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यहां रविवार को यह जानकारी दी। एनसीबी के सहायक निदेशक के.पी.एस मल्होत्रा ने कहा, गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह आनंद, ड्वेन फर्नाडिस, संकेत पटेल, अंकुश अनरेजा, संदीप गुप्ता और आफताब फतेह अंसारी के रूप में हुई। मल्होत्रा ने कहा कि मुंबई से गोवा तक जारी छापे में, जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की अगुवाई वाली टीम सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आरोपियों को मुंबई में मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी।

Sushant Singh Rajput

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mmvtf5
टीवी एक्ट्रेस का बॉलीवुड पर जोरदार हमला, बोलीं- सुशांत सिंह के लिए न्याय पर चुप क्यों हैं टीवी एक्ट्रेस का बॉलीवुड पर जोरदार हमला, बोलीं- सुशांत सिंह के लिए न्याय पर चुप क्यों हैं Reviewed by N on September 14, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.