test

पति के सुसाइड केस में Rekha पर लगे थे कई गंभीर आरोप, 'डायन और वैम्प' नाम पर किया गया था खूब ट्रोल

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ही मुख्य आरोपी माना जा रहा है। सुशांत केस में ड्रग एंगल के सामने आने से रिया और उनके भाई शौविक समेत कई लोगों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। लेकिन इस बीच रिया चक्रवर्ती की तुलना बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा से की जा रही है। जी हां, एक ऐसे ही दौर से रेखा भी गुज़री थीं। रेखा को भी उनके पति के सुसाइड केस में आरोपी माना जा रहा था। उस दौरान उन्होंने वैम्प की भूमिका में दिखाया जा रहा है। रेखा को रिया की तरह ही कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। ऐसे में रेखा और रिया की कहानी को एक जैसा ही बताया जा रहा है।

 

दरअसल, बीते दिन यानी कि 13 सितंबर को चिन्मयी श्रीपदा ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने रेखा के बारें में जिक्र किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में रेखा की बाय्रोग्राफी के कुछ हिस्सों को शेयर किया है। पोस्ट के माध्यम से चिन्मयी ने लोगों को 1991 में हुई रेखा के बुरे दौर के बारें में बताया है। जब उन्हें भी उनके पति मुकेश अग्रवाल सुसाइड केस में दोषी माना जा रहा था। उस दौरान रेखा के लिए डायन शब्दों का प्रयोग किया जाने लगा था। बायोग्राफी रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी में बताया गया गया कि कैसे रेखा को उनके ही पति की हत्या के आरोपी में दोषी ठहराया जा रहा था।

2 अक्टूबर 1991 में रेखा के पति का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। उनके पति ने रेखा के ही दुपट्टे से फांसी लगाई थी। जिसके बाद मुकेश अग्रवाल के डिप्रेशन में होने की बात सामने आईं। रेखा के खिलाफ कई आवाज़ें उठने लगी। उनके लिए 'विच हंट' चलाया गया। यही नहीं लोगों ने रेखा को 'मैन ईटर' तक कहा। रेखा की सास ने मीडिया के सामने आकर रोते हुए कहा था कि "वह डायन मेरे बेटे को खा गई। भगवान उसे कभी माफ नहीं करेगा।" वहीं रेखा के देवर का कहना था कि "उनके भाई मुकेश रेखा से काफी प्यार करते थे। वह उनके लिए कुछ भी कर सकते थे, लेकिन रेखा उनके साथ बहुत गलत बर्ताव करती थीं। जो वह सहन नहीं कर पाए।" उन्होंने यह भी कहा था कि 'रेखा की नज़र उनकी दौलत पर है।'

उस दौरान कई कई सेलेब्स ने रेखा के खिलाफ हो गए थे। जिसमें से बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक सुभाष घई ने अपने एक बयान में कहा था कि पूरी इंडस्ट्री के मुंह पर रेखा ने कालिख पोत दी है। जो आसानी से तो धुल नहीं सकती है। यह सब देखते हुए अब कोई भी इज्जतदार खानदान रेखा को अपनी बहू नहीं बनाएगा। वहीं कोई शख्स चार या पांच बार उनसे शादी करने से पहले सोचेगा। इस घटना के बाद से रेखा का करियर पूरी तरह से खत्म ही समझो। कोई डायरेक्टर ऐसी लड़की के साथ काम नहीं करेगा जिसे लोग भारत की नारी, या इंसाफ की देवी के रूप में देखता हो। बड़े पर्दे पर रेखा को कोई स्वीकार नहीं करेेगा।

वहीं फिल्म संसार में रेखा के ससुर का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने कहा था कि 'रेखा इस वक्त नेशनल वैम्प बन चुकी है। वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि कभी अगर वह रेखा से मिलते हैं तो वह उनसे क्या कहेंगे?' 1991 से 2020 तक केस वैसे का वैसा ही है। सालों बाद एक बार फिर से रिया चक्रवर्ती को देखते हुए रेखा का केस भी सुर्खियों में आ गया है। सभी रेखा की तुलना रिया से कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RqHqCs
पति के सुसाइड केस में Rekha पर लगे थे कई गंभीर आरोप, 'डायन और वैम्प' नाम पर किया गया था खूब ट्रोल पति के सुसाइड केस में Rekha पर लगे थे कई गंभीर आरोप, 'डायन और वैम्प' नाम पर किया गया था खूब ट्रोल Reviewed by N on September 14, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.