test

सुशांत के समर्थकों ने अमेरिका में निकाली कार रैली, खिड़कियों में लगे थे अभिनेता के पोस्टर

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के समर्थकों ने सच्चाई और न्याय की मांग को लेकर अमेरिका के कैलिफोर्निया में कार रैली का आयोजन किया। इस बात की जानकारी देते हुए उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका के केलिफोर्निया में कार रैली, हम इसे सच्चाई के लिए आगे बढ़ने का एक वर्ल्ड मूमेंट्स कह रहे हैं। इस वीडियो में कार की खिड़कियों में लगे पोस्टर पर लिखा है। "हैशटैग सत्याग्रह फॉर एसएसआर"

सुशांत की फिल्म छिछोरे को रिलीज हुए 6 दिसंबर को एक साल पूरा हो गया है। फिल्म को एक साल होने पर निर्माता साजिद नाडियाडवाला और उनकी टीम ने सुशांत की यादों को समेटते हुए एक वीडियो के माध्यम से श्रद्धांजलि दी है। इस वीडियो में सुशांत से जुड़ी कुछ यादें और फिल्म के वह सीन है, जिसमें वे अपने स्टाफ के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ' छिछोरे के एक साल, वो दिन भी क्या दिन थे, श्रद्धा की पोस्ट पर वरुण शर्मा, तुषार पांडे सहित कई लोगों ने कमेंट कर अभिनेता को याद किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/359qDf0
सुशांत के समर्थकों ने अमेरिका में निकाली कार रैली, खिड़कियों में लगे थे अभिनेता के पोस्टर सुशांत के समर्थकों ने अमेरिका में निकाली कार रैली, खिड़कियों में लगे थे अभिनेता के पोस्टर Reviewed by N on September 06, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.