test

Laxmmi Bomb का टीजर रिलीज होते ही उठी बहिष्कार की मांग, ट्विटर पर फिल्म और अक्षय कुमार पर यूजर्स का भड़का गुस्सा

नई दिल्ली | बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म लक्ष्मी बम (Laxmmi Bomb) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का टीजर (Laxmmi Bomb Teaser) भी बुधवार को रिलीज किया गया था। जहां अक्षय कुमार को लक्ष्मण से लक्ष्मी बनते हुए उनके फैंस ने टीजर को खूब पसंद किया। वहीं ट्विटर पर कई यूजर्स फिल्म का बहिष्कार भी कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से स्टारकिड्स और नेपोटिज्म को लेकर एक बहस छिड़ी हुई है। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के लिए न्याय ना मांगने वाले एक्टर्स को लेकर भी लोगों का भारी गुस्सा है। वहीं कुछ दिनों पहले ड्रग एंगल सामने आने के बाद बॉलीवुड लोगों की नजरों में कटघरे में खड़ा हुआ है। ऐसे में अब कई बॉलीवुड फिल्मों का बहिष्कार कर रहे हैं।

 

इसी तरह कई यूजर्स अक्षय कुमार और उनकी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को बॉयकॉट कर रहे हैं। बता दें कि लक्ष्मी बम दिवाली पर ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। 9 सितंबर को ये फिल्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZN64lb
Laxmmi Bomb का टीजर रिलीज होते ही उठी बहिष्कार की मांग, ट्विटर पर फिल्म और अक्षय कुमार पर यूजर्स का भड़का गुस्सा Laxmmi Bomb का टीजर रिलीज होते ही उठी बहिष्कार की मांग, ट्विटर पर फिल्म और अक्षय कुमार पर यूजर्स का भड़का गुस्सा Reviewed by N on September 17, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.