test

अर्जुन कपूर के बाद अब Malaika Arora भी कोरोना से संक्रमित पाई गईं, फैंस ने की जल्द ठीक होने की दुआ

नई दिल्ली: हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी थी। अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका अरोड़ा भी कोरोना से संक्रमित पाई गईं हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटाइन कर लिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका ने इस खबर की पुष्टि की है। मलाइका अरोड़ा ने कहा, हां मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को घर पर क्वांरटाइन कर लिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले अर्जुन कपूर ने खुद के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के द्वारा दी थी। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, 'ये मेरी ड्यूटी है कि मैं आपको जानकारी दूं कि मेरा कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव निकला है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मुझमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। डॉक्टर्स और अधिकारियों की सलाह पर मैंने खुद को घर पर क्वांरटीन कर लिया है। आप लोगों के सपोर्ट के लिए मैं आपको एंडवास में ही थैंक्यू कह रहा हूं। मैं आप सभी को अपने स्वास्थ्य को लेकर समय-समय पर अपडेट देता रहूंगा। यह समय काफी मुश्किलों भरा है। मुझे भरोसा है कि इंसानियत इस वायरस पर जीतेगी।'

अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर फैंस के साथ सेलिब्रिटीज भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। एक्टर रितिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा, अपना ध्यान रखो अर्जुन। आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने लिखा, जल्द स्वस्थ हो जाओ। करण जौहर ने भी कमेंट करते हुए अर्जुन कपूर को अपना ध्यान रखने के लिए कहा। इसके अलावा बाकी कई सेलिब्रिटीज ने भी अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट किया। वहीं अब मलाइका अरोड़ा के लिए भी फैंस जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/324kDCE
अर्जुन कपूर के बाद अब Malaika Arora भी कोरोना से संक्रमित पाई गईं, फैंस ने की जल्द ठीक होने की दुआ अर्जुन कपूर के बाद अब Malaika Arora भी कोरोना से संक्रमित पाई गईं, फैंस ने की जल्द ठीक होने की दुआ Reviewed by N on September 06, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.