ड्रग मामले में Vicky Kaushal का नाम आया सामने, 2019 में हुई करण जौहर की पार्टी वीडियो की भी जांच करेगी एनसीबी
नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद से एनसीबी की केस में एंट्री हुई। जिसके बाद ड्रग चैट के सामने आने से रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के संग कई और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं न्यायिक हिरासत में रिया ने एनसीबी की पूछताछ में कई और बड़े खुलासे किए हैं। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई जाने-माने लोगों का खुलासा किया है। जो ड्रग्स का सेवन करते थे। इनमें अभिनेत्री सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, सुशांत की दोस्त और पुरानी मैनेजर रोहिणी अय्यर, डिजाइनर सिमोन खंबाटा और सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के निर्देशक मुकेश छाबड़ा तक का नाम शामिल है।
खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि रिया ने अपने बयान में बताया है कि इंडस्ट्री में 80 प्रतिशत लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं। वहीं रिया के इस बयान के बाद खबरें आ रही हैं कि अब एनसीबी 2019 में करण जौहर की पार्टी के पुराने वीडियो में दिखाई दे रहे सेलेब्स की भी जांच करेगी। जिसमें अभिनेता विक्की कौशल का भी नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही एनसीबी 25 बॉलीवुड हस्तियों को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुला सकती है।
आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत केस में शुरूआत से ही रिया को प्रथम आरोपी माना जा रहा है। ड्रग्स मामले रिया मुंबई की भायखला जेल में है। जहां उन्हें जुडीशियल कस्टडी में 14 दिन तक रहना होगा। उन्होंने कोर्ट में जमानत की अर्जी दायर की थी। जिसमें उन्होंने ड्रग्स ना लेने की बात कही थी। लेकिन कोर्ट ने दोनों ही बार रिया की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। जिसके बाद खबर आई कि यह बात सुन रिया जेल में रोने लगी थीं। बता दें ड्रग्स मामले में रिया और उनके भाई की चैट सामने आ चुकी है। साथ ही बयान में भी रिया इस बात को कबूल चुकी हैं कि उनका संबंध ड्रग रैकेट के साथ था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mitmc6
No comments: