test

अभिनेता Asif Basra के निधन की खबर से दुखी हुए फैंस, ट्वीट कर कहा- 'हे भगवान ये क्या हो रहा है'

नई दिल्ली। साल 2020 जाते-जाते भी बुरी खबर देता हुआ जा रहा है। एक बार बॉलीवुड से दुखद खबर सामने आई है। बीती शाम 53 साल के आसिफ बसरा ( Asif Basra ) हिमाचल के धर्मशाला में स्थित घर में मृत पाए गए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। खबरों की मानें तो वह वहां करीबन 5 साल से वहां रह रहे थे। वह वहां किराए के मकान में रहते थे। अभिनेता के निधन की खबर से एक बार से पूरा देश सदमे में आ गया है। सभी का एक प्रश्न है कि आखिर साल 2020 और कितने गम देकर जाएगा।

फैंस ही नहीं बल्कि अभिनेता के जाने पर कई सेलेब्स ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक्टर मनोज बाजपेयी ने ट्वीट करते हुए दुख जाहिर किया और कहा कि निर्देशक और अभिनेता आसिफ की खुदखुशी की खबर से वह काफी हैरान हैं। वहीं आसिफ को श्रद्धांजलि देते हुए हंसल मेहता ने भी ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने हैरानी से भरा रिएक्शन देते हुए कहा कि आसिफ बसरा! ये सच नहीं हो सकता....ये बेहद ही ज्यादा दुख की बात है। इस ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए मनोज वाजपेयी ने कहा कि क्या! यह बहुत हैरानी की बात है कि लॉकडाउन से पहले की उनके साथ शूट किया था। हे भगवान!'

आसिफ बसरा बॉलीवुड के सबसे सीनियर और दिग्गज एक्टर थे। उनका इस तरह से जाना इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा नुकसान है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। गुरुवार दोपहर वह अपने कुत्ते को घुमाने के लिए घर से बाहर निकले थे। जिसके बाद उनके सुसाइड की खबर सामने आई। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि अभिनेता काफी लंबे से डिप्रेशन में थे। वहीं पुलिस मामले में जांच में जुट चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3knh5Rz
अभिनेता Asif Basra के निधन की खबर से दुखी हुए फैंस, ट्वीट कर कहा- 'हे भगवान ये क्या हो रहा है' अभिनेता Asif Basra के निधन की खबर से दुखी हुए फैंस, ट्वीट कर कहा- 'हे भगवान ये क्या हो रहा है' Reviewed by N on November 13, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.