test

श्रीदेवी की मौत के जिम्मेदार थे Boney Kapoor! करीबी रिश्तेदार ने ही लगाए थे कई गंभीर आरोप

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर निर्देशक बॉनी कपूर ( Boney Kapoor Birthday ) आज 65 साल के हो चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज भी उनकी पुरानी फिल्मों का क्रेज दर्शकों में देखने को मिलता है। बॉनी कपूर जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को सुर्खियों में रहे। उतना ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी रहे हैं। यही नहीं बॉनी कपूर पर उनकी ही पत्नी श्रीदेवी ( Sridevi Death ) की मौत का आरोप तक लग चुका है। जिसके बाद से उन पर कई उंगलियां खड़ी हो गई थीं। हैरानी की बात यह थी कि यह आरोप उनके ही करीबी ने लगाया था।

यह भी पढ़ें- B'day Special: मिथुन चक्रवर्ती के डर से श्रीदेवी ने बांध दी थी Boney Kapoor को राखी, दिलचस्प है दोनों की लव-स्टोरी

Sridevi Boney Kapoor

अचानक से आई श्रीदेवी की मौत की खबर

24 फरवरी 2018 को मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के देहांत की खबरों ने सबको हैरान करके रख दिया। अचानक से हुई अभिनेत्री की मौत ने सबको एक जोरदार झटका दिया। उनकी मौत के बाद यह सवाल उठने लगे कि आखिर यह कैसे हुआ। जिसके बाद श्रीदेवी के चाचा वेणुगोपाल ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉनी कपूर पर ही कई गंभीर आरोप लगा डाले। उन्होंने बताया कि श्रीदेवी काफी समय से काफी परेशान चल रही थीं। वह काफी दर्द से गुज़र रही थीं।

Sridevi uncle Venugopal

चाचा वेणुगोपाल रेड्डी ने लगाए बॉनी कपूर पर गंभीर आरोप

वेणुगोपाल ( Venugopal Reddy ) ने अपने बयान में कहा कि बॉनी कपूर की कुछ फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। जिसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ। घाटा होने के कारण बॉनी ने श्रीदेवी की संपत्ति को बेच दिया था। यह बात श्रीदेवी को काफी परेशान कर रही थी। बॉनी कपूर की हालत श्रीदेवी से देखी नहीं जा रही थी। इस वजह से वह फिर सेकाम करने लग गई थीं।

यह भी पढ़ें- नरगिस के लिए सुनील दत्त कूद गए थे धधकती हुई आग में, अस्पताल में ही कह डाली थी दिल की बात

Ramgopal Verma

निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने लेटर में किए बड़े खुलासे

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि श्रीदेवी के चाचा ही नहीं बल्कि मशहूर फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा ( Ramgopal Verma ) भी बॉनी कपूर पर यही आरोप लगा चुके हैं। श्रीदेवी की मौत की खबर सुनकर रामगोपाल बेहद ही दुखी थे। उन्होंने एक पत्र लिखा था। जिसे उन्होंने अपने फैंस संग शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कई बातों का खुलासा किया। इस लेटर में रामगोपाल ने लिखा था कि बॉनी कपूर की मां ने श्रीदेवी को घर तोड़ने वाली महिला के रूप में दिखाया था।

बॉनी कपूर की पहली पत्नी के साथ गलत करने पर श्रीदेवी को पांच सितारा होटल की एक लॉबी में उनके पेट पर जोर से घूंसा भी मारा था। जब से श्रीदेवी के पिता की मृत्यु हुई है। तब से ही उन्हें हर किसी ने धोखा ही दिया है। रामगोपाल ने यह भी बताया कि बॉनी कपूर कर्ज में डूबे हुए थे वह उन्हें सिर्फ सहारे का कंधा ही दे सकते थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38weXoz
श्रीदेवी की मौत के जिम्मेदार थे Boney Kapoor! करीबी रिश्तेदार ने ही लगाए थे कई गंभीर आरोप श्रीदेवी की मौत के जिम्मेदार थे Boney Kapoor! करीबी रिश्तेदार ने ही लगाए थे कई गंभीर आरोप Reviewed by N on November 11, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.