नई दिल्ली | हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अभी कुछ ही वक्त पहले मां बनी हैं। 4 अक्टूबर को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद से उनके फैंस लगातार (Sapna Choudhary fans) उन्हें बधाईयां देते रहे हैं। इसी बीच अब सपना का हॉट अवतार सामने आ गया है। रिसेन्टली, सपना ने अपना बोल्ड फोटोशूट कराया है जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। मां बनने के कुछ ही वक्त बाद सपना एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। उनका ग्लैमरस फोटोशूट (Sapna Choudhary photoshoot) देखकर लगता है कि अब वो अपने काम फिर से लौट आई हैं। सपना की फोटो आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
बता दें कि सपना चौधरी ने इसी साल जनवरी में शादी की है। हालांकि वो उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। वीर साहू से सपना ने सांकेतिक विवाह पिछले साल दिसंबर महीने में रचाया था। सपना की सोशल मीडिया पर भी बढ़िया फैन फॉलोइंग है। वो अक्सर अपने फोटोज अपलोड करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ग्लैमरस फोटोशूट कराया है जिसमें वो काफी फिट नजर आ रही हैं। मां बनने के बाद सपना का वजन बढ़ा हुआ नजर आ रहा था लेकिन कुछ ही दिनों में उन्होंने खुद को फिट कर लिया है। ग्रीन कलर के लिप शेड के साथ सपना ने वाइट ब्लैजर और पैंट पहनी है। सपना ने अलग-अलग पोज में फैंस का दिल जीत लिया है।
इससे पहले सपना ने करवा चौथ की तस्वीरें पोस्ट की थी। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। सपना का लुक बिग बॉस से बाहर आने के बाद पूरी तरह से बदल गया है। उनका मेकओवर देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे। सिर्फ हरियाणवी गानों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी वो नजर आ चुकी हैं। मां बनने के बाद अब एक बार फिर सपना के फैंस उनके गाने और डांस देखने को बेकरार हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eNvvJG
No comments: