नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) ने हाल ही में अपनी फिल्म निकम्मा की शूटिंग पूरी की है। शिल्पा इस दौरान अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हुई नजर आई। वैसे भी वो एक फिटनेस फ्रीक के तौर पर जानी जाती हैं। अब उनका एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जो देखकर फैंस भी दंग रह गए। दरअसल, शिल्पा का जो वीडियो सामने (Shilpa Shetty Video) आया है उसमें वो बड़े ही मजे से वड़ा पाव (Vada Pav) और पकौड़े का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। शिल्पा अपने संडे बिंज में कई तरह की चीजे खाती हुई नजर आती हैं। लेकिन इस बार उनको स्ट्रीट फूड का मजा लेते देख फैंस भी हैरान रह गए।
Bigg Boss 14: अली गोनी ने खोया अपना आपा, गुस्से में तोड़ने लगे बिग बॉस के घर के शीशे.. देखिए वीडियो
शिल्पा ने मजे से खाया वड़ा पाव
शिल्पा ने खुद ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम (Shilpa Shetty Instagram) पर शेयर किया है। जिसमें वो वड़ा पाव खाने में बिजी हैं। उसके बाद वो खुद वीडियो में देखकर अपने पति से कहती हैं कि राज आप मेरी रिकॉर्डिंग कर रहे हो, आज संडे हैं तो मैंने सोचा कि खां लूं। शिल्पा ने कैप्शन में लिखा है- चलते-चलते देखा वड़ा पाव, मन ने बोला संडे है... तो खाओ खाओ खाओ बनता है भाऊ। कर्जत से आने के बाद ये मेरा फेवरेट संडे बिंज है, क्योंकि यहां सबसे अच्छा वड़ा पाव मिलता है। क्रिस्पी और स्पाइसी वड़ा पाव, प्याज और पालक के पकौड़े और समोसा। शिल्पा हाल ही में निकम्मा की शूटिंग करके कर्जत से लौटी हैं। जिसके बाद वो सीधे अपनी फेवरेट जगह खाने गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36xRkJJ
No comments: