test

पाकिस्तानी एक्ट्रेस फिरदौस बेगम का निधन, ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में थीं भर्ती

नई दिल्ली: पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री फिरदौस बेगम का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार को लाहौर में आखिरी सांसे लीं। उनकी उम्र 73 साल की थी। लंबे वक्त तक उन्होंने पाकिस्तानी सिनेमा में काम किया और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था। उनके निधन से पाकिस्तानी सिनेमा में शौक का माहौल है। सेलेब्स और उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

अस्पताल में तोड़ा दम

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, मंगलवार को फिरदौस बेगम को ब्रेन हेमरेज का अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें लाहौर के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। यहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

एक्टिंग से छोड़ी छाप

फिरदौस बेगम ने 60 और 70 के दशक में अपने अभिनय से पाकिस्तानी सिनेमा में खूब नाम कमाया था। उस वक्त वह एक मशहूर चेहरा हुआ करती थीं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म फानूस से की थी। इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग रोल किया था। इसके बाद उन्होंने काफी वक्त तक सपोर्टिंग रोल के ही किरदार निभाए। लेकिन साल 1965 में फिल्म मलंगी में पहली बार उन्होंने लीड रोल किया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

परिवार में दुख का माहौल

फिल्म हीर सांझा के लिए भी फिरदौस बेगम को काफी सराहना मिली थी। फरीदा बेगम ने ऊर्दू, पंजाबी और पश्तू भाषा की करीब 150 फिल्मों में काम किया। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर कमाल खान से निकाह किया था। लेकिन उनका साल 1967 में निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने एक्टर एजाज दुरानी को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना। जिससे उनके दो बेटों और एक बेटी हैं। फिरदौस बेगम के निधन से उनके परिवार में दुख का माहौल है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IUyVyG
पाकिस्तानी एक्ट्रेस फिरदौस बेगम का निधन, ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में थीं भर्ती पाकिस्तानी एक्ट्रेस फिरदौस बेगम का निधन, ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में थीं भर्ती Reviewed by N on December 17, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.