नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स को लेकर फैंस दीवाने रहते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए वे काफी उत्साहित रहते हैं। साथ ही सेलेब्स की जानकारी लेने के लिए फोटोग्राफर्स भी उनके आगे-पीछे घूमते रहते हैं। लेकिन कई बार फोटोग्राफर्स की दखलंदाजी से स्टार्स बेहद परेशान भी हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ।
दरअसल, अनुष्का की पति विराट कोहली के साथ घर की बालकनी में बैठे हुए तस्वीर खींचे जाने पर वह भड़क उठीं। उन्होंने फोटोग्राफर को डांट लगाते हुए कहा कि मना करने के बावजूद उनकी प्राइवेसी में दखल दी जा रही है। अनुष्का ने अपने इंस्टा स्टोरी से उसी तस्वीर को शेयर किया, जिसमें वह पति विराट के साथ बालकनी में बैठी हुई हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'फोटोग्राफर और पब्लिकेशन को कई बार मना करने के बाद भी वे हमारी प्राइवेसी में दखल दे रहे हैं। अब इसे बंद करिए।'
आखिरी महीने के प्रेग्नेंसी में अनुष्का शर्मा ने ट्रेड मिल पर लगाई दौड़, वीडियो हुआ वायरल
अनुष्का शर्मा इसी महीने मां बनने वाली हैं। ऐसे में पैपराजी की उनपर नजर बनी हुई है। वह जब भी वह बाहर निकलती हैं तो अकसर पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करते नजर आते हैं। इन दिनों अनुष्का अक्सर क्लिनिक जाती रहती हैं। वहीं, हाल ही में पैपराजी उनकी कार का पीछा करते हुए भी नजर आए थे।
'कबीर सिंह' की पुष्पा का न्यूड फोटोशूट हुआ वायरल, तस्वीर के पीछे है एक खास मकसद
बता दें कि सोमवार को अनुष्का ने एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया था। वह अपनी प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में भी ट्रेड मिल पर दौड़ लगाती हुई नजर आई थीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MwNQAA
No comments: