test

सामने आई प्रियंका चोपड़ा के नए रेस्टोरेंट की तस्वीरें, बेहद आलीशान है ‘सोना’

नई दिल्ली | बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सफलता के कई झंडे गाड़ चुकी हैं। वो लगातार फैंस को अपने काम से इंस्पायर करती रहती हैं। हाल ही उन्होंने न्यूयॉर्क में एक भारतीय रेस्टोरेंट खोला है। प्रियंका ने इस रेस्टोरेंट का नाम सोना रखा है और इसे बड़ी ही खूबसूरती से सजाया गया है। प्रियंका ने इंडियन फूड का विदेश में प्रचार करने का मन बनाया जिसे लेकर उन्होंने रेस्टोरेंट खोला है। प्रियंका के रेस्टोरेंट की कुछ तस्वीरें सामने आई जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।

प्रियंका के रेस्टोरेंट की तस्वीरें बेहद ही खूबसूरत हैं। फोटोज से साफ झलक रहा है कि उन्होंने रेस्टोरेंट के इंटीरियर पर खास ध्यान दिया है। प्रियंका के रेस्टोरेंट के हर एक कोने को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया गया है।

priyanka_restaurant2.png

प्रियंका ने अपने आलीशान सोना रेस्टोरेंट के लिंक को हाल ही में शेयर किया था जहां से उसके इंटीरियर की तस्वीरें देखने को मिलीं। इन दिनों प्रियंका जोरो-शोरो से अपने रेस्टोरेंट का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। रेस्टोरेंट को वुडन लुक दिया गया है। इस रेस्टोरेंट में लगभग 30 लोग आराम से खाना खा सकेंगे।

priyanka_restaurant.png

खास बात ये है कि प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट को बेहद ही छोटा रखा है और खाने का मेन्यू खूब लंबा चौड़ा बनाया है। ताकि लोगों को उनकी मनपसंद का खाना मिल सके। प्रियंका ने रेस्टोरेंट में लोगों के बैठने के लिए सीटिंग एरिया को बहुत ही शानदार तरीके से बनाया है। कुर्सी और सोफे दोनों का कॉम्बिनेशन प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट में रखा है। जिससे लोगों को कम्फर्ट महसूस हो। साथ ही डिम लाइट रेस्टोरेंट की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।

priyanka_restaurant1.png

प्रियंका के इस रेस्टोरेंट के चीफ हरि नायक को बनाया है। जो भारतीय खाने की हर एक छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखेंगे। बता दें कि कुछ ही दिनों में प्रियंका का रेस्टोरेंट लोगों के लिए शुरू हो जाएगा। अभी वो इसके इंटीरियर पर खास ध्यान दे रही हैं जिससे लोगों को कोई भी कमी ना महसूस हो। रेस्टोरेंट में प्रियंका ने प्राइवेट डाइनिंग रूम भी दिया है जिसका नाम उन्होंने मिमि रखा है। ये पीसी का निक नेम है।

priyanka_chopra_restaurant_food.pngsona_restaurant.png

इसके अलावा रिसेन्टली प्रियंका ने ओपरा विनफ्रे के साथ इंटरव्यू में भारत के धर्म को लेकर अपने विचार साझा किए थे। वहां प्रियंका अपनी बुक अनफिनिश्ड का प्रमोशन करने पहुंची थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tIr7lh
सामने आई प्रियंका चोपड़ा के नए रेस्टोरेंट की तस्वीरें, बेहद आलीशान है ‘सोना’ सामने आई प्रियंका चोपड़ा के नए रेस्टोरेंट की तस्वीरें, बेहद आलीशान है ‘सोना’ Reviewed by N on March 20, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.