test

पान मसाला के ऐड में अजय देवगन संग काम करके बुरे फंसे शाहरुख खान, ट्विटर पर उड़ रहा मजाक

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को फैंस बड़े पर्दे पर देखने के लिए लंबे समय से बेकरार हैं। दो साल से फैंस शाहरुख को फिल्मों में मिस कर रहे थे और जल्द ही कमबैक करने का आग्रह भी करते थे। हालांकि शाहरुख ने अब कुछ फिल्में साइन कर ली हैं लेकिन उसकी शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। वहीं इसी बीच शाहरुख एक ऐड में नजर आए जिसमें उनके साथ अजय देवगन भी थे। शाहरुख को ऐड में देखकर फैंस बेहद नाराज हो रहे हैं और उनके कमबैक की इच्छा जाहिर करके पछता रहे हैं।

क्यों हो रहे ट्विटर पर ट्रोल?

दरअसल, शाहरुख खान ने अजय देवगन को उनके एक पान मसाला के ऐड में ज्वॉइन कर लिया है। जिसके बाद फैंस हैरान रह गए और जमकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। अजय देवगन सालों से इस पान मसाला का ऐड करते आ रहे हैं और इसी कारण बुरी तरह ट्रोल भी होते हैं। अब इस लपेटे में शाहरुख भी आ गए हैं जो उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स शाहरुख का मजाक उड़ा रहे हैं। बावजूद इसके उनके किंग खान के फैंस कुछ बोल नहीं पा रहे हैं बल्कि वो भी अपनी हताशा जाहिर कर रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स शाहरुख और अजय को पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ देखकर खुशी भी जाहिर कर रहे हैं।

बता दें कि अजय देवगन और शाहरुख खान पिछले कई सालों से साथ काम करते नहीं नजर आए हैं। लेकिन पान मसाला के ऐड में दोनों साथ दिखे। शाहरुख के फैंस पान मसाला की ऐड में देखकर बेहद हताश हुए हैं। यही कारण है उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cRAngg
पान मसाला के ऐड में अजय देवगन संग काम करके बुरे फंसे शाहरुख खान, ट्विटर पर उड़ रहा मजाक पान मसाला के ऐड में अजय देवगन संग काम करके बुरे फंसे शाहरुख खान, ट्विटर पर उड़ रहा मजाक Reviewed by N on March 21, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.