test

राजेश खन्ना की 'राजदार' देवयानी ने सबसे पहले उन्हें कहा था सुपरस्टार

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना को इस इंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। इंडस्ट्री पंडितों का कहना है कि राजेश खन्ना के प्रति फैंस की जो दीवानगी थी, वह शायद किसी और स्टार के लिए नहीं देखी गई। उनका जलवा ऐसा था कि लोग खासकर फीमेल फैंस उनकी एक झलक के लिए कुछ भी करने को तैयार होती थीं। हालांकि ये जानना बड़ा दिलचस्प होगा कि सबसे पहले उन्हें सुपरस्टार किसने कहा। ये तमगा उनके नाम के साथ किसने जोड़ा। राजेश खन्ना की लगातार 15 फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं और उनका सुपरस्टार का टाइटल और मजबूत होता चला गया। वर्ष 1969 से 1975 के दौरान राजेश की कई फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। उस दौर में पैदा हुए अधिकतर लड़कों के नाम राजेश रखे जाने लगे थे।

राजेश को अपने कॉलम में बार-बार सुपरस्टार लिखा
राजेश को सुपरस्टार कहलवाने में एक महिला पत्रकार को बड़ा रोल माना जाता है। 1960-70 के दशक की जानमानी एंटरटेनमेंट पत्रकार देवयानी चौबल का 'फ्रेंकली स्पीकिंग' कॉलम बेहद लोकप्रिय था। वह इस कॉलम में फिल्म स्टार्स के चटपटे गॉसिप लिखा करती थीं। देवयानी राजेश खन्ना को बहुत पसंद करती थीं। इसलिए वह राजेश खन्ना के फेवर में लेख लिखतीं थीं। उनकी फिल्मों की तारीफों के पुल बांधे जाते थे। हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि राजेश खन्ना ने एक से बढ़कर एक उम्दा फिल्में की। देवयानी ने ही राजेश को अपने कॉलम में बार-बार सुपरस्टार लिखा। कहा जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'आराधना' की रिलीज के बाद हुई। धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया दोनों इंडस्ट्री और एक-दूसरे के राजदार होते चले गए।

यह भी पढ़ें : जब राजेश खन्ना को इस एक्टर ने जड़ा था जोरदार थप्पड़, उतर गया था स्टाडम का भूत सिर से

राजेश खन्ना की शादी की जानकारी सबसे पहले देवयानी को
देवयानी और राजेश के रिलेशन इतने घनिष्ठ थे कि उन्हें सबसे पहले पता होता था कि एक्टर क्या करने वाले हैं। राजेश की डिम्पल कपाड़िया के साथ शादी की जानकारी सबसे पहले देवयानी को मिली। स्वाभाविक रूप से राजेश खन्ना ने ही उन्हें ये बताया था। ऐसा भी कहा जाता है कि शादी के दिन राजेश को दूल्हे का सेहरा भी देवयानी ने ही पहनाया था।

यह भी पढ़ें : जब राजेश खन्ना को आलीशान बंगला छोड़ रहना पड़ा किराए के घर में



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3elU69M
राजेश खन्ना की 'राजदार' देवयानी ने सबसे पहले उन्हें कहा था सुपरस्टार राजेश खन्ना की 'राजदार' देवयानी ने सबसे पहले उन्हें कहा था सुपरस्टार Reviewed by N on May 06, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.