test

सलमान खान ने इस डर से 17 साल तक गोविंदा के साथ नही किया काम, बताई ये बड़ी वजह

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हर स्टार अपनी एक्टिंग से पहचाना जाता है। जिसके दम पर वो अपनी एक अलग पहचान बनाता है। और इसी तरह से 80 के दशक के फिल्मों में गोविंदा का नाम भी एक बड़े स्टार की लिस्ट में गिना जाता था। उनकी हर फिल्में हिट होने के साथ जमकर कमाई करती थी। और उनकी एक्टिंग के सामने अच्छे-अच्छे कलाकर उनके सामने टिक नही पाते थे जिसमें आज के दंबग सलमान खान का नाम भी शामिल है।

Read More:-Birthday Special : स्मिता पाटिल की मौत के बाद राज बब्बर ने रेखा से बढ़ाई नजदीकियां, मिली धमकी

salman_govinda.jpg

गोविंदा की बढ़ती कामयाबी को देख सलमान खान उनके साथ काम करने में काफी डरते थे। और उनका यह डर करीब 17 साल तक ऐसा ही बना रहा। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने फिल्म पार्टनर की रिलीज के दौरान एक इंटरव्यू में किया था। जिसमें सलमान ने बताया था कि वह गोविंदा के साथ काम करने से बहुत डरते हैं।

salman_govinda2.jpg

गोविंदा का मानना था कि जब दो स्टार एक साथ काम करते थे तो उस दौरान दोनों लेवल के होते है जिनमें प्रतिस्पर्धा होती है और जब दोनों के बीच में काम का अंतर हो तो सामने वाले को उसके साथ काम करने में डर का अनुभव पहले से होने लगता है। इसलिए अपने करियर के शुरुआती 17 सालों में गोविंदा के साथ पर्दे पर आने से बहुत डरता था।

Read More:-Ayushmann Khurrana अपने नाम में डबल एन और डबल आर का क्यों करते है इस्तेमाल, बताया इससे जुड़ा सीक्रेट

गोविंदा और सलमान काफी अच्छे दोस्त भी हैं। बॉलीवुड में गोविंदा को वापस लाने में सलमान का हाथ था। फिल्म पार्टनर के बाद दोनों हिरो सलाम- ए- इश्क में भी नजर आए थे।जिसके बाद एक और फिल्म गोविंदा को मिली थी जिसमें उन्होंने काम करने से मना कर दिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j4T5Wp
सलमान खान ने इस डर से 17 साल तक गोविंदा के साथ नही किया काम, बताई ये बड़ी वजह सलमान खान ने इस डर से 17 साल तक गोविंदा के साथ नही किया काम, बताई ये बड़ी वजह Reviewed by N on June 23, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.