test

बॉलीवुड की ये 5 बड़ी हस्तियां, जिन्होंने तलाक लिए बिना की दूसरी शादी और एक्ट्रेसेस से बनाए संबंध

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स किसी ना किसी वजह से सुर्खियों से बने रहते हैं। फिर चाहें उनकी फिल्में हो, उनका फैशन स्टाइल हो या फिर उनके अफेयर्स हों। अक्सर देखा गया है कि बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। हिंदी सिनेमा जगत में कुछ ऐसे रिश्तें हैं। जो आज भी सबकी समझ से बाहर हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारें में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने बिना तलाक लिए दूसरी महिलाओं संग संबध बनाए।

Sanjay Khan Zeenat Aman

शादीशुदा संजय खान का जीनत अमान संग था अफेयर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है एक्टर संजय खान और जीनत आमन का। संजय खान और जीनत अमान के रिश्तें से हर कोई वाकिफ है। जीनत अमान बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस थीं। जिनकी खूबसूरती पर हर कोई मरता था। हर कोई चाहता था कि वो उनकी हमसफर बन जाएं, लेकिन जीनत अमान का दिल आया शादीशुदा एक्टर संजय खान पर। संजय खान पहले ही जरीन खान से शादी कर चुके थे, लेकिन वह ये बात जानते थे कि उनके लिए दूसरी औरत से संबंध बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। संजय खान पहली बार जीनत अमान से फिल्म 'अब्दुल्ला' की शूटिंग पर मिले और उन्हें अपना दिल दे बैठे।

खबरों की मानें तो बताया जाता है कि संजय खान ने अपनी पहली पत्नी को छोड़े बिना ही जीनत से रिश्ते बना लिए थे। लेकिन जब जरीन के सामने संजय खान और जीनत अमान के अफेयर्स की खबरें आईं तो 1 साल के अंदर ही उन्होंने एक्टर से तलाक ले लिया था। आपको बात दें संजय खान का बर्ताव जीनत संग बहुत बुरा था। एक बार संजय खान ने होटल में जीनत अमान को खूब मारा था। इस दौरान संजय खान की पत्नी जरीन ने भी उन्हें खूब गालियां दी थीं।

Dharmendra

धर्मेंद्र ने पहली पत्नी से तलाक लिए बिना की हेमा मालिनी से शादी

बॉलीवुड में एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी सबकी फेवरेट है। लेकिन जब धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्यार हुआ तो उस वक्त वह शादीशुदा थे। हेमा मालिनी से शादी करने के लिए उन्हें पहली पत्नी से तलाक लेना पड़ता था। जिसके लिए धर्मेंद्र बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। वहीं धर्मेंद्र हेमा के प्यार में इतने दीवाने हो गए थे कि उन्होंने उनसे शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म को अपना लिया था। खबरों की मानें धर्मेंद्र ने पहली शादी में बहुत सी कठिनाइयां देखी, लेकिन उनका रिश्ता असफलता पर खत्म नहीं हुआ। हेमा से शादी करने के बाद धर्मेंद्र ने अपनी दोनों शादियों को बखूबी संभाला।

पत्नी सलमा से बिना तलाक लिए सलीम खान ने की हेलन से शादी

बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान की लव लाइफ सभी को काफी प्रेरणा देती हैं। सलीम खान अपनी पहली पत्नी सलमा को तलाक दिए बिना ही बॉलीवुड एक्ट्रेस हेलेन से शादी की थी। बताया जाता है कि शुरूआत में सलीम खान को अपने दोनों रिश्तों को संभालने में बहुत मुश्किल हुई थी। आपको बात दें पहली बीवी संग सलीम खान के तीन बेटे हैं। जिसमें सलमान, अरबाज, सोहेल और एक बेटी अलवीरा हैं। वहीं सलीम और हेलेन ने बेटी ने अर्पिता खान को गोद लिया था। आज सलीम खान का पूरा परिवार साथ में काफी खुश हैं।

Raj Babbar

राज बब्बर ने पहली पत्नी नादिरा जहीर को तलाक दिए बिना की स्मिता पाटिल से शादी

पुराने जमाने के अभिनेता राज बब्बर और स्मिता पाटिल 1980 के दशक की एक सुपरहिट जोड़ी थी। देखते ही देखते ये रील लाइफ की जोड़ी रियल लाइफ लवबर्ड्स में बदल गई। राज बब्बर पहले से ही नादिरा ज़हीर से शादी कर चुके थे। उनके साथ उनके दो बच्चे जूही और आर्य हैं। लेकिन, बावजूद इसके राज बब्बर का दिल स्मिता पाटिल पर आ गया। स्मिता पाटिल से शादी करने के लिए राज बब्बर ने अपनी पहली पत्नी को नहीं छोड़ा।

उन्होंने अपनी नई लौ से शादी करने के लिए अपनी पत्नी को छोड़ दिया। शादीशुदा मर्द के साथ संबंध बनाने को लेकर स्मिता पाटिल को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। हालाँकि, राज बब्बर और स्मिता पाटिल की शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली, क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान ही स्मिता की मौत हो गई थी। उन्होंने बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म दिया था। स्मिता की मौत के बाद राज बब्बर वापस से नादिरा के पास चले गए।

Udit Narayan

उदित नारायण ने पहली पत्नी रंजना झा को तलाक दिए बिना की दीपा गहतराज से शादी

मशहूर गायक उदित नारायण ने भी दूसरी शादी करने से पहले अपनी पहली पत्नी से कानूनी रूप से अलग होने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने अपनी पहली पत्नी रंजना झा को छोड़ दिया था। साथ ही उन्हें अपना लाइफ पार्टनर के रूप में स्वीकार करने से साफ मना कर दिया था। उदित नारायण के लिए दो शादियों को संभालना बिल्कुल भी आसान नहीं था। बताया जाता है कि उदित नारायण की पत्नी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी थी। जिसमें उनकी गिरफ्तारी हो सकती थी। जिसके बाद गायक ने सुलह करना ही खुद के लिए जरूरी समझा। जहां उन्होंने अपनी पहली पत्नी का सम्मानजनक स्थान देने की बात पर सहमती जताई।

Mahesh Bhatt

महेश भट्ट ने अपनी पहली पत्नी लोरेन ब्राइट को तलाक दिए बिना की सोनी राजदान से शादी

मशहूर निर्देशक महेश भट्ट को स्कूल से ही प्यार हो गया था। जब वे स्कूल में थे उन्हें लोरेन ब्राइट नाम की लड़की से प्यार हो गया था। 20 साल की ही उम्र में ही महेश भट्ट ने लोरेन से शादी कर ली थी। 21 साल की उम्र में दोनों ने ही बेटी पूजा भट्ट के माता-पिता बन गए। समय के साथ-साथ इंडस्ट्री में महेश भट्ट का नाम भी बनने लगा। इस दौरान महेश भट्ट का दिल एक्ट्रेस परबीन बॉबी पर आ गया। काफी लंबे समय तक उनका रिश्ता चला और फिर ब्रेकअप हो गया।

फिर उनकी मुलाकात सोनी राजदान से हुई, जो लोकप्रिय फिल्म 'सारांश' के कलाकारों में से एक थीं। दोनों में प्यार हो गया और वे शादी के बंधन में बंधना चाहते थे जब सोनी के पिता ने उन्हें अपनी पहली पत्नी किरण से सभी संबंध काटने के लिए कहा। लेकिन उन्होंंने इस बात से इनकार कर दिया। जिसके बाद महेश भट्ट ने मुस्लिम धर्म अपना लिया और फिर सोनी राजदान से शादी कर ली।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T7tnWz
बॉलीवुड की ये 5 बड़ी हस्तियां, जिन्होंने तलाक लिए बिना की दूसरी शादी और एक्ट्रेसेस से बनाए संबंध बॉलीवुड की ये 5 बड़ी हस्तियां, जिन्होंने तलाक लिए बिना की दूसरी शादी और एक्ट्रेसेस से बनाए संबंध Reviewed by N on June 08, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.