test

मां बनने से पहले अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के सामने रखी थी एक शर्त

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने काफी वक्त से फिल्मों से ब्रेक ले रखा है लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ के कारण उनकी चर्चा होती रहती है। अनुष्का ने इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली से शादी की है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इसी साल जनवरी में अनुष्का और विराट माता-पिता बने हैं। अनुष्का ने एक बेटी वामिका को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही अनुष्का और विराट मिलकर उसकी देखभाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मां बनने से पहले अनुष्का ने विराट के सामने एक शर्त रखी थी।

ये भी पढ़ें: SRK का नाम था 'अब्दुर रहमान', ऐसे पड़ा था शाहरुख खान नाम

अनुष्का ने कहा था कि वह चाहती हैं कि उनके बच्चे का पालन पोषण आम बच्चों की तरह हो। वो नहीं चाहतीं कि उनके काम का असर बच्चे पर पड़े। हालांकि, यह फैसला विराट और अनुष्का दोनों ने साथ मिलकर लिया। दोनों नहीं चाहते कि उनका बच्चा किसी सेलिब्रिटी की तरह पले बढ़े।

anushka_sharma1.jpg

अनुष्का के अलावा, विराट कोहली ने भी बच्चे को लेकर खुलकर बात की थी। ‘पिछले कुछ सालों में मैंने अनुष्का के साथ बहुत सारी चीजों को बदलाव महसूस किया। ऐसा मैंने पहले कभी महसूस नहीं किया था। वो बहुत ही धार्मिक हैं और उन्होंने मुझमे काफी पॉजिटिव बदलाव लाए हैं। मुझे पता है ये हमेशा ऐसा नहीं रहेगा। एक दिन ये भी खत्म हो जाएगा। मेरी भी अपनी जिंदगी है। अपना परिवार है। मेरे अपने बच्चे होंगे। उन्हें मेरे साथ वक्त बिताने का हक होगा। लेकिन इससे पहले मैं एक बात साफ करना चाहूंगा। मैं चाहता हूं कि अपने करियर से जुड़ी बातें घर पर ना हो। मेरी ट्रॉफियां, मेरे अचीवमेंट्स कुछ भी मेरे घर पर ना रहें। क्योंकि जब मेरे बच्चे बड़े हो रहे हों तो उन्हें सेलिब्रिटी के घर का एहसास ना हो और ये फैसला मैंने और अनुष्का ने साथ में लिया है।

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से करना चाहती थीं शादी

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों ने देश से दूर इटली में शादी रचाई। इसके लिए उन्होंने बोर्गो फिनोशिएटोनाम के रिजॉर्ट को चुना था। कहा जाता है कि ये रिजॉर्ट दुनिया का दूसरा सबसे महंगा रिजॉर्ट है। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qGheVj
मां बनने से पहले अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के सामने रखी थी एक शर्त मां बनने से पहले अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के सामने रखी थी एक शर्त Reviewed by N on June 27, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.