test

जब बॉलीवुड सेलेब्स ने ब्रेकअप के बाद पूर्व-पार्टनर पर लगाए आरोप, किया ऐस शब्दों का इस्तेमाल

मुंबई। बॉलीवुड में कई मौकों पर सेलेब्स ने अपने ब्रेकअप को लेकर आपबीती साझा की है। कई बार रिलेशन आपसी सहमति से खत्म हो जाता है, लेकिन कभीकभार किसी एक पार्टनर को ऐसा धोखा मिलता है कि वह अपनी पीड़ा बताने को मजबूर हो जाता है। कुछ मौकों पर सेलेब्स ने अपनी आपबीती सुनाते हुए एक्स-लवर्स के लिए ऐसी भाषा इस्तेमाल कर डाली कि जिसने सुना वह चौंक गया। इसके साथ ही उन बातों को भी सामने रख दिया जो कभी फैंस के सामने ही नहीं आईं।

 

शिल्पा शेट्टी— अक्षय ने किया मेरा इस्तेमाल

akshay_kumar_shilpa_shetty.png

साल 2000 में, शिल्पा शेट्टी ने एक मीडिया इंटरव्य में अक्षय कुमार के साथ अपने बिगड़े रिलेशन पर बात की। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, शिल्पा ने कहा,'अक्षय कुमार ने मेरा इस्तेमाल किया और किसी दूसरे के लिए मुझे अपनी सुविधानुसार छोड़ दिया। लेकिन मुझे भरोसा है कि उसे भी वैसा ही मिलेगा। जो हो चुका है, उसे भूलाना आसान नहीं होता। लेकिन मैं खुश हूं कि मुझे आगे बढ़ने की ताकत मिली। मैं उसके साथ दोबारा कभी काम नहीं करूंगी।' रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दोनों को 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' के दौरान प्यार हुआ।


ऐश्वर्या राय— सलमान ने मुझ पर उठाया हाथ

salman_khan_aishwarya_rai.png

ऐश्वर्या राय ने एक बार सलमान खान के साथ अपने ब्रेकअप पर बात की थी। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था,'हमारे ब्रेकअप के बाद, वह मुझे कॉल करता और फालतू बातें करता। मेरा अफेयर अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान से लेकर हर किसी के साथ होने की बात करता। ऐसा भी समय था जब वह मेरे पर हाथ उठाता। हालांकि सौभाग्य से मैं ऐसे काम पर जाती जैसे कुछ हुआ ही न हो।'

यह भी पढ़ें : जब शादीशुदा नागार्जुन पर आया था तब्बू का दिल, 10 साल बाद टूट गया था रिश्ता

शाहिद कपूर— गाय या भैंस के साथ काम कर लूंगा

shahid_kapoor_kareena_kapoor.png

शाहिद कपूर और करीना कपूर के अफेयर के चर्चे भी इंडस्ट्री में छाए रहे हैं। एक बार एक टीवी चैट शो में शाहिद से करीना से ब्रेकअप के बाद साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में शाहिद ने कहा,'अगर मेरा निर्देशक चाहेगा तो मैं गाय या भैंस के साथ काम कर लूंगा। एक एक्टर के तौर पर मैं ये करने को तैयार रहूगा। मैं इसका दोष अपने अच्छे बॉयफ्रेंड होने को देता हूं। मैं साढ़े चार साल तक रिलेशनशिप में रहा और कमिटेड था। अब मैंने बेहतर सीख लिया है। और मैं अब सबसे अच्छा बॉयफ्रेंड नहीं बनूंगा।'

यह भी पढ़ें : जब क्रिकेटर युवराज सिंह ने बताई दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप की वजह

कंगना रनौत — सिली एक्स

kangana_hrithik.png

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के कथित अफेयर के मामले में एक्ट्रेस ने बहुत कुछ बोला है। कमोबेश सभी मीडिया माध्यमों में एक्ट्रेस ने ऋतिक पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में ऋतिक को 'सिली एक्स', बताया और लिखा,'हां, बहुत सारी अपूर्ण अफवाहें चर्चा में हैं, एक 'बेवकूफ' भी बता सकता है कि ये अफवाहें कहां से आ रही हैं। मुझे समझ नहीं आता कि एक्स ध्यान खिंचने के लिए बेवकूफीभरी चीजें करते हैं। मेरे लिए ये चैप्टर खत्म हो गया है और मैं कब्र नहीं खोदती।'

 

आदित्य पंचोली— वह पागल लड़की है

kangana_pancholi.png

कहा जाता है कि एक्ट्रेस का आदित्य पंचोली से भी अफेयर रहा। उनके ब्रेकअप के बाद, कंगना ने आदित्य पर मारपीट का आरोप लगाया था। आदित्य ने बॉलीवुड लाइफ से इंटरव्यू में कहा था,'वह पागल लड़की है, क्या करें, क्या आपने उसका इंटरव्यू देखा? ऐसा नहीं लगता कि एक पागल लड़की बात कर रही है? हम इंडस्ट्री में लम्बे समय से हैं, किसी ने इतनी बुरी बात किसी को नहीं बोली। मैं क्या बोलूं, वह पागल लड़की है। अगर आप कीचड़ में पत्थर फेंकोगे, तो ये आपके कपड़े खराब कर देगा। मैं उसके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pWg7QD
जब बॉलीवुड सेलेब्स ने ब्रेकअप के बाद पूर्व-पार्टनर पर लगाए आरोप, किया ऐस शब्दों का इस्तेमाल जब बॉलीवुड सेलेब्स ने ब्रेकअप के बाद पूर्व-पार्टनर पर लगाए आरोप, किया ऐस शब्दों का इस्तेमाल Reviewed by N on June 15, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.