test

बॉबी देओल का शर्टलेस लुक देख पाकिस्तानी खिलाड़ी अजहर महमूद की वाइफ ने पति के लिए मांगे टिप्स

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने हाल ही अपने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में शर्टलेस दिख रहे बॉबी की फिट बॉडी भी नजर आ रही है। इसी को देखते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अजहर महमूद की बीवी एब्बा कुरैशी ने अपना रिएक्शन दिया है। इसमें वे पति अजहर को बॉबी से कुछ सीखने की सलाह देती हैं। इन तीनों के बीच इस बात को लेकर काफी मजेदार जवाब-तलब होते हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा—

कार में शर्टलेस बैठे दिए दिखाई
दरअसल, इसी 15 जून को बॉबी की फिल्म 'रेस 3' की रिलीज को 3 वर्ष पूरे हुए हैं। इस मौके पर बॉबी ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ये शर्टलेस वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक्टर अपनी बॉडी को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह अपने साथ ड्राइव कर रहे शख्स का भी परिचय करवाते हैं।

यह भी पढ़ें : बॉबी देओल की शादी को हुए पूरे 25 साल पूरे, पत्नी तान्या संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें

अजहर का क्रिकेट करियर
गौरतलब है कि अजहर महमूद पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर्स में से एक हैं। क्रिकेटर ने पाकिस्तान की ओर से 21 टेस्ट खेले हैं और इनमें 39 विकेट लिए हैं। साथ ही उन्होंने बल्ले से योगदान देते हुए 900 रन भी बनाए हैं। वनडे क्रिकेट करियर में अजहर ने 143 मैच खेले हैं। इन मैचों में क्रिकेटर ने 123 विकेट लिए हैं। वहीं, टी-20 क्रिकेट में अजहर ने 230 मैच खेले और इनमें 258 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SGIRkn
बॉबी देओल का शर्टलेस लुक देख पाकिस्तानी खिलाड़ी अजहर महमूद की वाइफ ने पति के लिए मांगे टिप्स बॉबी देओल का शर्टलेस लुक देख पाकिस्तानी खिलाड़ी अजहर महमूद की वाइफ ने पति के लिए मांगे टिप्स Reviewed by N on June 16, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.