test

इन 5 बॉलीवुड सेलेब्स के पास है प्राइवेट जेट, अंदर का नजारा देख बोलेंगे,'वाह! क्या बात है'

मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी लग्जरी चीजों के फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं। अपने आलिशान बंगलों से लेकर लग्जरी गाड़ियों और महंगे कपड़ों के फोटो/वीडियोज को स्टार्स अक्सर अपने सोशल हैंडल पर फैंस के साथ साझा करते हैं। बॉलीवुड के कुछ स्टार्स के पास अपने खुद के प्राइवेट जेट भी हैं। आइए जानते हैं किन स्टार्स के पास हैं उनके प्राइवेट जेट और देखते हैं अंदर की झलक-

 

अक्षय कुमार

private_jet_akshay_kumar_pics.png

पिछले कुछ वर्षों में एक के बाद एक हिट फिल्में देने वाले अभिनेता अक्षय कुमार कमाई के मामले में सलमान, शाहरुख, आमिर खान को कोसों दूर छोड़ चुके हैं। फोर्ब्स ने उन्हें साल 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने दुनिया के सेलेब्स में 52वां स्थान दिया था।

private_jet_akshay_kumar_photo.png

सफलता के चरम पर पहुंच चुके अक्षय के पास अपना प्राइवेट जेट है। इसका इस्तेमाल वे परिवार के साथ वेकेशन और फिल्मों के सिलसिले में आने-जाने में करते हैं।

यह भी पढ़ें : कभी पिता रेस्टोरेंट में धोते थे झूठे बर्तन, आज बॉलीवुड का यह एक्टर कहलाता है भारत का दूसरा अंबानी

private_jet_akshay_kumar.png

अक्षय कुमार अपने सोशल मीडिया पर इस जेट में सवारी की तैयारी और अंदर की फोटोज शेयर करते रहते हैं।

अमिताभ बच्चन

private_jet_amitabh_bachchan_photo.png

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक कहे जाते हैं। अपने समकालिन स्टार्स के मुकाबले, उनके पास इस उम्र में भी काम की कोई कमी नहीं है। अमिताभ खुद के प्राइवेट जेट में यात्रा करते हैं।

यह भी पढ़ें : बाहुबली की मां को पंसद है लग्जरी लाइफ, चलाती हैं डेढ़ करोड़ की गाड़ी

private_jet_amitabh_bachchan_photos.pngprivate_jet_amitabh.png

अमिताभ अक्सर अपने जेट में आराम फरमाते हुए कि फोटोज शेयर करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

private_jet_priyanka_chopra_photos.png

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को वैश्विक अभिनेत्री कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। प्रियंका अक्सर अपने ससुराल अमरीका से या लंदन से भारत आते समय अपने प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करती हैं।

private_jet_priyanka_chopra_pic.pngprivate_jet_priyanka_chopra_photo.png

चूंकि प्रियंका अक्सर देश-विदेश की यात्राएं करती हैं, इसलिए समय बचाने के लिहाज से उनका प्राइवेट जेट काफी फायदेमंद भी साबित होता है।

शाहरुख खान

private_jet_shahrukh_khan_pic.png

बॉलीवुड के 'किंग खान' के पास प्राइवेट जेट नहीं हो, ऐसा कैसे हो सकता है। अभिनेता अपने परिवार के साथ जब भी छुट्टी मनाने जाते हैं, इसका इस्तेमाल करते हैं।

शिल्पा शेट्टी

private_jet_shilpa_shetty_pic.png

बिजनेसमैन राज कुंद्रा की पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पास हर तरह की लग्जरी सुविधा है। उनके पास अपना प्राइवेट जेट भी है।

private_jet_shilpa_shetty_pics.png

एक्ट्रेस और उनके पति के पास दुनिया के कई हिस्सों में प्रॉपर्टी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kPSkRR
इन 5 बॉलीवुड सेलेब्स के पास है प्राइवेट जेट, अंदर का नजारा देख बोलेंगे,'वाह! क्या बात है' इन 5 बॉलीवुड सेलेब्स के पास है प्राइवेट जेट, अंदर का नजारा देख बोलेंगे,'वाह! क्या बात है' Reviewed by N on July 23, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.