test

सलमान खान संग हुई लड़ाई के बाद काला चश्मा पहने चोट को छुपाते हुए नज़र आईं थीं ऐश्वर्या राय

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसी लव स्टोरीज हैं। जिनका जिक्र सालों बाद भी किया जाता है। टूटे रिश्ते का शोर आज भी बी-टाउन के गलियारों में सुनाई देता है। कई बड़ी हस्तियां हैं जिनकी प्रेम कहानी का अंत एक बुरे मोड़ पर हुआ। जिसमें से एक हैं सुपरस्टार सलमान खान और विश्व सुंदर ऐश्वर्या राय बच्चन। ऐश्वर्या और सलमान की लव स्टोरी के किस्से किसी से भी छुपे नहीं है। दोनों के रिलेशनशिप से लेकर ब्रेकअप तक की हर खबरें अखबरों का हिस्सा हुआ करती थी। एक-दूसरे पर जान लुटाने वाले ऐश्वर्या और सलमान आज मुड़कर भी एक-दूसरे को देखना पसंद नहीं करते। बताया जाता है कि दोनों के रिश्ते में मारपीट तक बात पहुंच गई थी। आज हम आपको सलमान और ऐश्वर्या से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के फिल्म सेट हम दिल दे चुके सनम के सेट पर हुई थी। फिल्म में दोनों ही एक-दूसरे के अपोजिट साइन किए गए थे। साथ ही दोनों की केमेस्ट्री ने दर्शकों को दिल जीत लिया था। इसी फिल्म से ऐश और सलमान करीब आए थे। कुछ समय बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें अखबरों के पन्नों पर छपने लगी। बताया जाता है कि सलमान खान का परिवार ऐश्वर्या को अपनी घर की बहू बनाने के लिए तैयार भी था।

सलमान के गुस्से का शिकार हुईं ऐश्वर्या

वक्त जैसे-जैसे आगे बढता रहा ऐश्वर्या और सलमान के बीच में दूरियां भी बढ़ने लगी। ऐश्वर्या को समझ आने लगा था कि अब वो सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को आगे नहीं चला पाएंगी। जिसकी वजह था सलमान खान का गुस्सा। सलमान खान के गुस्से से हर कोई वाकिफ है। ऐश्वर्या राय भी सलमान खान के गुस्से से खुद बचा नहीं पाईं। जिसके बाद से सब कुछ खत्म हो गया था।

 

रातभर पीटते रहे थे ऐश्वर्या राय का दरवाजा

बताया जाता है कि साल 2001 में सलमान खान ऐश्वर्या राय के घर पहुंचे और रातभर उनके घर का दरवाजा पीटते रहे। वहीं कुछ लोगों ने ये तो तक कहा कि सलमान खान ने ऐश्वर्या को खुद को जान से मारने की धमकी भी दी थी। डरी हुई ऐश्वर्या ने सुबह के 3 बजे दरवाजा खोला। उन्होंने देखा कि दरवाजा पीटते-पीटते सलमान खान के हाथ से काफी खून निकलने लगा था। ये देख ऐश्वर्या बुरी तरह से घबराने लगी थी। सलमान चाहते थे ऐश्वर्या उनसे शादी का वादा करें लेकिन ऐश्वर्या शादी के बड़े फैसले में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती थीं।

ऐश्वर्या राय चश्मे छुपाया चोट का निशान

साल 2012 में ऐश्वर्या राय ने सलमान खान संग सारे रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर दिया। ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद भी सलमान खान उन्हें भूल नहीं पा रहे थे। बताया जाता है कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप होने बाद सलमान खान उनका पीछा किया करते थे। यहां तक जहां ऐश्वर्या शूट करती थीं वहीं सलमान खान पहुंचकर जमकर हंगामा करते थे। कहा तो यहां तक भी गया कि सलमान खान ने कई बार ऐश्वर्या पर हाथ भी उठाया। एक बार अवॉर्ड फंक्शन में ऐश्वर्या काला चश्मा पहनकर पहुंची थीं। उनकी आंख पर गहरी चोट लगी थीं, लेकिन ऐश्वर्या ने बताया था कि उन्हें चोट बाथरूम में गिरने की वजह से लगी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hWPJ72
सलमान खान संग हुई लड़ाई के बाद काला चश्मा पहने चोट को छुपाते हुए नज़र आईं थीं ऐश्वर्या राय सलमान खान संग हुई लड़ाई के बाद काला चश्मा पहने चोट को छुपाते हुए नज़र आईं थीं ऐश्वर्या राय Reviewed by N on July 23, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.