test

62 साल की उम्र में रणबीर कपूर के साथ रोमांस करना चाहती हैं नीना गुप्ता

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता को फिल्म इंडस्ट्री में कई साल हो गए हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई तरह के रोल निभाए हैं। जिसमें सीरियस, फनी और बोल्ड हर तरह का किरदार शामिल है। अपनी दूसरी पारी में वह एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर रही हैं। लेकिन फिल्मों के अलावा नीना अपनी निजी जिंदगी के कारण भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वह अपने बोल्ड फैशन सेंस और बयानों के लिए जानी जाती हैं। नीना हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। नीना ने कई बार बॉलीवुड के कई ट्रेंड पर भी सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने प्यार में तोड़ी मजहब की दीवार, शादी के लिए अपनाया इस्लाम धर्म

नीना गुप्ता की इच्छा
एक बार नीना गुप्ता ने एक्टर का अपनी से छोटी उम्र की लड़कियों के साथ रोमांस करने पर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था वह रणबीर कपूर के साथ मूवी में रोमांस करना चाहती हैं। उनका मानना है कि जब शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे स्टार अपने से उम्र में 25 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर सकते हैं, तो वो क्यों नहीं कर सकती हैं।

neena_gupta.jpg

कम उम्र के हीरो के साथ रोमांस करने का मौका मिले
नीना गुप्ता ने पिंकविला को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि उनकी दिल से इच्छा है कि एक ऐसा वक्त आए जब हीरो की तरह एक्ट्रेस को भी ज्यादा उम्र होने के बाद पर्दे पर अपने से कम उम्र के हीरो के साथ रोमांस करने का मौका मिले। उन्होंने कहा, ‘ऐसा वक्त नहीं आएगा जब कम उम्र के हीरो अधिक उम्र की हीरोइन के साथ रोमांस करें। मेरी बड़ी इच्छा है कि ऐसा वक्त आ जाए कि मैं ऋतिक रोशन के अपोजिट काम कर सकूं।’

ये भी पढ़ें: निक जोनस रोज सुबह उठते ही प्रियंका चोपड़ा का देखते हैं चेहरा

शाहरुख खान या ऋतिक क्यों नहीं हो सकती?
नीना आगे कहती हैं, ‘मैं शाहरुख खान या ऋतिक रोशन के अपोजिट काम क्यों नहीं कर सकती? मैं रणबीर कपूर नहीं कह रही, इतनी नासमझ भी नहीं हूं। उन्होंने तो अपने से 20- 25 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ काम किया है तो इस हिसाब से मैं तो रणबीर कपूर के साथ भी रोमांस कर सकती हूं। क्यों नहीं?’ नीना कहती हैं कि हमारे देश में ये होने में काफी वक्त लगेगा। जबकि हॉलीवुड में फिल्मों में ऐसा नहीं है। बता दें कि पिछले काफी दिनों नीना अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' को लेकर चर्चा में हैं। इस किताब में उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hhrGzb
62 साल की उम्र में रणबीर कपूर के साथ रोमांस करना चाहती हैं नीना गुप्ता 62 साल की उम्र में रणबीर कपूर के साथ रोमांस करना चाहती हैं नीना गुप्ता Reviewed by N on July 05, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.