test

कभी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थीं Geeta Kapoor, आज हैं बॉलीवुड की टॉप कोरियोग्राफर

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर (Geeta kapoor )का नाम आज के समय किसी पहचान का मोहताज नहीं है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इसी नाम के पाने के लिए वो इस इंडस्ट्री में एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम भी करती थीं। गीता कपूर ने मात्र 15 साल की उम्र से ही फिल्म में डांस करना शुरू कर दिया था।

22.jpg

उस दौरान बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर की लिस्ट में सरोज खान, फराह खान जैसे कलाकारों का नाम हुआ करता था उस दौरान गीता कपूर ने फराह खान के डांस ग्रुप को ज्वाइन किया था। इसके बाद वह फराह खान के साथ रहकर असिस्ट करने लग गईं। गीता ने फ़राह को कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, मोहब्बतें , कल हो ना हो, मैं हूं ना और ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में असिस्ट किया है।

33.jpg

इसके बाद तो गीता के चर्चे हर किसी की जुंबा पर सुने जाने लगे,और एक समय ऐसा आया कि गीता दिन-रात की मेहनत के दम से खुद एक मशहूर कोरियोग्राफर बन गई। उन्होंने फिजा, अशोका, साथिया, हे बेबी, अलादीन, तीस मार खां के चर्चित गाने शीला की जवानी में कोरियोग्राफी करके लोकप्रियता हासिल की।

77964231.jpg

47 साल की हो चुकी इस कोरोग्राफर को लोग अब गीता मां के नाम से पुकारते है। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।लेकिन हाल ही में एक तल्वीर में वो सिंदूर लगाए हुए नजर आई थी जिसने हर किसी को चौका दिया था। लेकिन इसके बाद उनके पिता ने इन खबरों का खंडन करते हुए बताया था कि उन्होंने शादी नहीं है।

55.jpg

गीता का नाम कुछ समय पहले कोरियोग्राफर राजीव खिंची के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर भी चर्चे का विषय बन चुकी थीं। लेकिन इसके बाद दोनों अलग हो गए। साल 2021 उनके लिए काफी मनहूस भरा साल निकला। क्योंकि गीता ने अपनी मां को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया। इसी साल जनवरी में गीता की मां का निधन हो गया था तब से अब तक गीता इस दर्द से उबर नहीं पाई हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wlgXbg
कभी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थीं Geeta Kapoor, आज हैं बॉलीवुड की टॉप कोरियोग्राफर कभी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थीं Geeta Kapoor, आज हैं बॉलीवुड की टॉप कोरियोग्राफर Reviewed by N on July 05, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.