test

करीना कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन का इंतजार कर फैंस ने किया ट्रोल, एक्ट्रेस की उम्र को बताया 75

नई दिल्ली। करीना कपूर खान बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में एक हैं। शादी और बच्चे होने के बाद भी करीना का स्टारडम जारी है। 21 फरवरी 2021 में एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद करीना कपूर खान को कई जगहों पर स्पॉट किया गया। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना का वजन बढ़ गया था। ऐसे में जब करीना डिलीवरी के कुछ समय बाद दिखाई दीं तो उनके वजन में कोई कमी नहीं दिखाई दी। वहीं उनके फैंस बेसब्री से उनके फिट लुक इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में वर्कआउट करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ गया।

k_1.jpg

करीना कपूर ने योग करते हुए शेयर की थी तस्वीर

दरअसल, कुछ समय पहले करीना ने योग करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। ये तस्वीर उन्होंने 21 जून यानी कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शेयर की थी। करीना ने ये भी बताया था कि उन्होंने 2006 से योग करना शुरू किया था। जब उन्होंने फिल्म टशन और जब वी मेट साइन की थी। लेकिन करीना की ये तस्वीर शायद कुछ लोगों को पसंद नहीं आई और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्रोलर्स ने करीना के मोटापे का खूब मज़ाक बनाया।

यह भी पढ़ें- दूसरी बार भी बेटा होने के बाद टूटा Kareena-Saif का सपना, चाहती थीं बेटी की मां बनाना

k_2.jpg

ट्रोलर्स ने किए भद्दे कमेंट्स

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि कौन अफवाह फैला रहा है कि तुम खूबसूरत हो। वहीं एक यूजर ने कहा कि करीना का चेहरा बुढ़ापा दिख रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि तुम तो 75 साल की बूढ़ी दादी मां लग रही हो। आपको बता दें करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी खूब काम किया था। उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ कई विज्ञापन शूट किए थे। साथ ही अपना रेडियो शो भी किया था।

यह भी पढ़ें- जेंडर के आधार पर इंडस्ट्री में मिलने वाली फीस पर उठाया Kareena Kapoor ने सवाल, अभिनेता ने दिया यूं जवाब

करीना कपूर खान की अपकमिंग फिल्म

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही करीना फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नज़र आएगी। इस फिल्म में वो एक्टर आमिर खान संग दिखाई देने वाली हैं। करीना ने प्रेग्नेंसी के दौरान ही फिल्म की शूटिंग को पूरा किया था। जिसके लिए कुछ समय तक वो अपने पटौदी पैलेस में पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान संग रोकी थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xqrC5W
करीना कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन का इंतजार कर फैंस ने किया ट्रोल, एक्ट्रेस की उम्र को बताया 75 करीना कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन का इंतजार कर फैंस ने किया ट्रोल, एक्ट्रेस की उम्र को बताया 75 Reviewed by N on July 06, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.