नई दिल्ली। ‘गंदी बात’ (Gandii Baat) एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) काफी लंबे समय से पॉर्न वीडियो को शूट करने के जुर्म में जेल की सजा काट रही थीं। और 5 महिले पहले ही उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था इसी बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ने के चलते अस्पताल (Gehana Vasisth hospitalized) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गहना को कार्डियोपल्मोनरी बाईपास पंप पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि गहना की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। वो डायबिटीज से भी पीड़ित रहती हैं।
गहना के प्रवक्ता फ्लिन रेमेडियोस ने मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि शनिवार शाम को एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें पास ही के पश्चिमी मुंबई के एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है। लेकिन कहा यह जा रहे है किअभी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है उन्हें होश नही आया है, वह किसी के साथ बातचीत करने में सक्षम नहीं हैं।'
आपको बता दें कि इन दिनों गहना कानूनी दांव पेच में फंसी हुई हैं। पॉर्न वीडियो के केस में फंसी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) को 6 फरवरी को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था करीब 5 महीने के बाद ही मुंबई की दिंडोशी सेशन कोर्ट से उन्हें जमानत मिली थी। जब गहना महिला जेल में बंद थीं तब भी उन्हें दिल का दौरान पड़ चुका था एक साल के अंदर गहना को तीसरी बार हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AAzOCq
No comments: